Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

बड़ी-बड़ी समस्याओं से मिलेगा निजात, बस अपने पास रख लें ये एक चीज

45

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में जीवन को खुशहाल और आसान बनाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। साथ ही ऐसी कई चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें अपने पास रख लिया जाए, तो उसका सीधा असर हम पर होता है। ऐसे में अगर आप अपने पास एक छोटा सा चाकू रख लेते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

नकारात्मकता दूर करने के लिए

छोटे बच्चे अक्सर चौंक कर नींद से उठ जाते हैं और रोना शुरू कर देते हैं। बुरे सपने भी इसका कारण हो सकते हैं। ऐसे में आप बच्चे के तकिए के नीचे एक छोटा चाकू रख सकते हैं। इस उपाय को करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है।

नहीं आएंगे बुरे सपने

अगर किसी बुजुर्ग व्यक्ति को भी बुरे सपने परेशान कर रहे हैं, तो वह अपने तकिये के नीचे चाकू रखकर भी सो सकते हैं। इस तरह बुरे सपनों की समस्या खत्म हो जाएगी और अच्छी नींद आएगी। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को अपने आसपास नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है, तो ऐसी स्थिति में वह अपने साथ पॉकेट नाइफ रख सकता है। इससे डर खत्म हो जाता है।

धन की समस्या होगी दूर

अगर किसी व्यक्ति को पैसों से जुड़ी परेशानी आ रही है, तो उसे अपने बैग में पॉकेट नाइफ जरूर रखना चाहिए। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह भी माना जाता है कि अपने पास हमेशा एक छोटा-सा चाकू रखने से व्यक्ति बुरी नजर से बचा रहता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.