Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल में जज की कार को एसयूवी से मारी टक्कर, बाद में कुचलने की कोशिश

35

भोपाल। बागसेवनिया के आरआरएल तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने भोपाल जिला कोर्ट के फेमिली कोर्ट के जज बलराम यादव की कार को टक्कर मारी , बाद में आरोपित जज की कार के चालक के साथ झूमाझटकी कर उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान जज के कार चालक और टक्कर मारने के आरोपित के बीच में काफी विवाद हुआ। बाद में एडीजे के कार चालक की शिकायत पर टक्कर मारने वाले कार चालक गौतम शर्मा पर 307,353,332 और 342 आइपीसी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली गई।

ड्रायवर ले जा रहा था जज की कार, पेट्रोल पंप पर विवाद

आरोपित एक न्यूज चैनल की निजी कंपनी का आइटी अधिकारी है। मिसरोद थाने के एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि अशोका गार्डन निवासी 41 वर्षीय ताहिर अनसार एडीजे बलराम यादव की कार चालक है। उसने शिकायत में बताया है कि वह बुधवार सुबह दस से साढ़े दस बजे के करीब एडीजे बलराम यादव को उनके घर से कार कोर्ट लेकर जा रहा था।

रास्ते में आरआरएल पेट्राेल पंप के पास एक चालक ने उनकी कार को टक्कर मारी। जब कार रोककर उससे बात की तो वह गाली गलौच करने लगा, इस दौरान एडीजे को कार से उतारकर उनसे अभद्रता की और बाद में जब वह आगे जाने लगे तो दोबारा से उनकी कार को टक्कर मारी। इस दौरान उसे कार से उतारकर समझाने की कोशिश की ,लेकिन वह लगातार अभद्रता और गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

45 मिनट करीब लगी रही लोगों की भीड़

आरोपित और एडीजे के कार चालक के बीच सड़क पर 45 मिनट तक विवाद होता रहा , इस दौरान एडीजे को कोर्ट पहुंचकर जरूरी सुनवाई करनी थी, इसके कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाए। इधर, बाद में चालक की ओर से शिकायती आवेदन थाने में दिया। इस पर कार्रवाई की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.