Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

लव लाइफ को लेकर जाह्नवी कपूर ने खोले राज, कॉफी विद करण पर शेयर की ये बातें

50

इंदौर। करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का आठवां सीजन चल रहा है। इस सीजन के 11वें एपिसोड में बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बतौर गेस्ट पहुंचीं। इस दौरान दोनों बहनों ने करण के कई सवालों का जवाब दिया। वहीं, अपनी फैमिली और लव लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग है, यह साफ देखने को मिला है। खुशी और जाह्नवी ने करण के कई ऐसे सवालों के जवाब दिए, जो अधिकतर सेलिब्रिटी अवॉयड कर देते हैं।

जाह्नवी ने शेयर किया इमोशनल मोमेंट

जाह्नवी कपूर और खुशी ने अपनी फैमिली से जुड़ी कई बातें शेयर की। अपनी मां और बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए, दोनों बहनें इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि कैसे उस मुश्किल समय में दोनों ने एक-दूसरे को संभाला। एक्ट्रेस ने बताया कि खुशी काफी स्ट्रांग है, वे छोटी हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया है। वहीं, पापा बोनी कपूर और चाचू अनिल कपूर के बारे में भी जाह्नवी ने कई बातें शेयर की। श्रीदेवी के निधन को लेकर जाह्नवी ने कहा, जब मेरे पास फोन आया, तो मैं अपने कमरे में थी। वहीं, खुशी के कमरे से रोने की आवाजें आ रही थीं। मैं बुरी तरह रोते हुए उसके पास गई।

ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर कही ये बात

जैसे ही मैं खुशी के सामने गई, तो उसने मेरी तरफ देखा और रोना बंद कर दिया। वह मेरे पास बैठी और मुझे शांत किया। इसके बाद से मैंने कभी उसे रोते हुए नहीं देखा। अम्मा और खुशी दोनों ही काफी शांत स्वभाव की हैं। लेकिन कैमरे के सामने ये फूट-फूट कर रोने लगती हैं। वहीं, जाह्नवी ने अपनी लव लाइफ के राज खोलते हुए बताया कि उन्होंने अब तक तीन लड़कों को डेट किया है। इसके बाद उन्होंने उनके ब्वाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बारे में बात करते हुए कहा कि वे उनसे दूर जा चुकी थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों वापस एक साथ आ गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.