Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

बेमेतरा हिट एंड रन केस : पुलिस और भीड़ पर चोरी का आरोपी, आरोपी के पिता बोले 500 ग्राम सोना चोरी

29

बेमेतरा: हिट एंड रन केस के बाद साहू समाज के लोगों ने 26 अक्टूबर को बेमेतरा थाने में बवाल काटा था.इसके बाद आरोपी के घर पर गुस्साई भीड़ ने धावा बोला था.वहीं अब घटना के एक हफ्ते बाद आरोपी के पिता ने थाने में पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी मेहर सलूजा के पिता ने थाने बेमेतरा सिटी कोतवाली में 26 अक्टूबर की रात सोने और चांदी के जेवर चोरी होने का मामला दर्ज कराया है. इस दौरान सिटी कोतवाली थाना में बीती रात करीब 4 घंटे तक पुलिस और सलूजा परिवार के बीच बहस चलती रही. जहां सलूजा परिवार ने पुलिस और भीड़ के ऊपर चोरी का ठीकरा फोड़ा वहीं पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है.

बलमीत सलूजा नें सौंपा आवेदन : बेमेतरा के बेसिक स्कूल खेल मैदान में राज्योत्सव कार्यक्रम चल रहा था. तभी रात करीब 8 बजे बलजीत सलूजा और परिवार के सदस्य एवं उनके समाज के लोग बड़ी तादात में बेमेतरा सीटी कोतवाली थाना पहुंचे. इस दौरान बलमीत ने घर में आई पुलिस और भीड़ पर जेवरात चोरी करने की बात करने लगे.इस दौरान सिख समाज के लोग भी थाने पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए SDOP कौशल्या साहू भी सीटी कोतवाली थाना पहुंची और सलूजा परिवार के सदस्यों से बातचीत की.4 घंटे तक चली बहस के बाद टीआई ने उक्त संबंध में आवेदन ले लिया.

पत्नी अगूंठी रखने के लिए लॉकर खोली तो पता चला कि लाकर में रखे गहने नहीं है.घटना दिनांक के दिन पुलिस प्रशासन उनके घर में थी. हम शिकायत करने आए थे तो एफआईआर नहीं लिखा गया. एक आवेदन लिया गया है उन्होंने कहा कि क्या-क्या चोरी हुआ लिस्ट बनाना पड़ेगा. करीब 500 ग्राम का सोने के जेवरात चोरी हुआ होगा. नकदी की चोरी नहीं हुई है- बलमीत सलूजा, शिकायतकर्ता

अज्ञात भीड़ और पुलिस स्टॉप पर चोरी का आरोप: वहीं बेमेतरा सीटी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश साहू ने मीडिया को बताया कि 26 अक्टूबर को सड़क हादसे के बाद बलमीत सलूजा अपने घर में तोड़फोड़ के साथ ही गहने चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे.जिनका आवेदन ले लिया गया है.कितने के गहने चोरी हुए हैं ये अभी उन्होंने नहीं बताया है.लिस्ट बनाकर देने के बाद ही पता चल पाएगा.

अज्ञात ने चोरी किया है करके बताए हैं. जेवरात की चोरी की हुई है. उन्होंने अज्ञात भीड़ और पुलिस स्टॉप द्वारा चोरी करने की बात आवेदन में लिखी है- राकेश साहू थाना प्रभारी बेमेतरा

हिट एंड रन केस में अब आरोपी के पिता ने पुलिस और घर पर तोड़फोड़ के दौरान चोरी के आरोप लगाए हैं. जिससे उल्टा पुलिस ही सवालों के घेरे में आ गई है.लेकिन जिस तरह की शिकायत बलमीत ने की है,उसके बाद इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.क्योंकि तोड़फोड़ के दौरान भीड़ बलमीत के घर पर घुसी थी.लेकिन इस दौरान चोरी हुई या नहीं इसकी खोजबीन अब पुलिस को करनी होगी,क्योंकि बलमीत ने इस चोरी में पुलिस स्टाफ पर भी आरोप लगाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.