Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग...

सख्त Action की तैयारी में पंजाब सरकार, 700 से अधिक बच्चों को लेकर आई नई Update

28

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने अब तक अपने प्रमुख प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ और ‘जीवनजोत 2.0’ के तहत 704 बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति के चंगुल से मुक्त करवाया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ जुलाई 2024 से पूरे पंजाब में लागू किया गया है। यह योजना जिला प्रशासन द्वारा हर महीने के दूसरे सप्ताह में चलाए जाने वाले बचाव अभियानों पर केंद्रित है।

भिक्षा मांगने से मुक्त करवाए गए बच्चों का उनकी आयु, योग्यता और दस्तावेजों की उपलब्धता के अनुसार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत पुनर्वास किया जा रहा है। मंत्री ने आगे बताया कि मानव तस्करी और संगठित भिक्षा गिरोहों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0’ शुरू किया है। इस पहल के तहत बचाए गए बच्चों और उनके साथ आए वयस्कों के संबंधों की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट किए जाते हैं। यदि डीएनए रिपोर्ट मेल नहीं खाती, तो अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.