Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह संग्रहालय का किया उद्घाटन, यह देश का पहला Digital Tribal Museum

35

रायपुर: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने श्रीसत्यसाईं अस्पताल में हार्ट के मरीजों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन और लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने देश के पहले डिजिटल आदिवासी संग्रहालय शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह संग्रहालय का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया।

बता दें कि आधुनिक और डिजिटल संग्रहालय छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की अमर गाथा को समर्पित है। यहां 14 गैलरियों के माध्यम से राज्य के जननायकों की गाथाएं जीवंत हो उठती हैं। संग्रहालय में करीब 650 मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जो आदिवासी विद्रोहों और आंदोलनों के ऐतिहासिक क्षणों को दर्शाती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.