Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोरिया-बस्तर और सुकमा में वेतन रोका और निल... छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और स्मृत... महादेव सट्टा ऐप घोटाला: प्रमोटर सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, 6000 करोड़ के महाघोटाले में बड़ा... बलौदा बाजार के सकरी बाईपास पर ड्राइवरों का उग्र प्रदर्शन, चक्काजाम से यातायात ठप— जूते-चप्पलों की मा... बलरामपुर-रामानुजगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, बंगाली मूर्तिकार बना रहे भगवान सूर्य की आकर्षक ... बलौदा बाजार में किराए के मकान से मिला महिला का संदिग्ध शव, 14 साल से लिव-इन में रह रहे पार्टनर से पू... बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमे वाहनों के पहिए, राशन और पेट्रोल परिवहन ठप बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमे वाहनों के पहिए, राशन और पेट्रोल परिवहन ठप छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार बैठकों में पेश हो सकता है अनुपूरक बजट छत्तीसगढ़ के धमतरी में छात्रावास अधीक्षकों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल, 5 सूत्री मांगों को लेकर किय...

मनेंद्रगढ़ पुलिस का चिरमिरी में तगड़ा एक्शन, 10 आरोपियों की गिरफ्तारी, निकाला जुलूस

28

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: सरगुजा संभाग के वनांचल जिले एमसीबी में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस कप्तान के बदले जाने के बाद से सभी थाना क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद है. शुक्रवार को थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा, शराब और सट्टा कारोबार में लिप्त 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सभी का शहर में जुलूस निकालकर उन्हें आम जनता के सामने पेश किया गया है.

नशे के सौदागरों और अपराधियों पर एक्शन: रत्ना सिंह मनेंद्रगढ़ की नई एसपी बनीं है. उसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड और गुप्त जानकारी के आधार पर छापेमार कार्रवाई की है. पुलिस ने कुल दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी नशे के कारोबार और कई तरह के अपराध में लिप्त थे.

गिरफ्तार आरोपियों का निकाला गया जुलूस: शराब और नशे के अन्य तरह के आरोपों में गिरफ्तार आरोपियों को चिरमिरी पुलिसी ने जुलूस निकाला. इस दौरान सभी आरोपियों से नशा का कारोबार करना अपराध है, पुलिस हमारे बाप है जैसे नारे लगवाए गए. इस कार्रवाई से अन्य अपराधियों के हौसले भी पस्त होते दिखाई दिए.

चिरमिरी में नशे और अवैध कारोबार की कोई जगह नहीं है. पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी और इस शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए जो भी कदम जरूरी होंगे, वे उठाए जाएंगे. पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे जांच जारी है- विजय सिंह, थाना प्रभारी, चिरमिरी

इस कार्रवाई को लेकर चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों से चिरमिरी क्षेत्र में गांजा, शराब और सट्टा कारोबार तेजी से फैल रहा था. युवा पीढ़ी को इस दलदल से बाहर निकालने और समाज में सुधार लाने के लिए पुलिस अब ऑपरेशन नशा मुक्त चिरमिरी अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत पुलिस लगातार निगरानी रखेगी, गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करेगी और लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगी.

चिरमिरी पुलिस की नागरिकों से अपील: इस कार्रवाई को लेकर चिरमिरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे और अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. विजय सिंह ने कहा कि समाज की भागीदारी के बिना पुलिस का अभियान अधूरा रहेगा.

विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है. आने वाले दिनों में जिन भी इलाकों में अवैध कारोबार या नशे का धंधा चल रहा होगा, वहां और बड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का लक्ष्य सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.