Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

रायपुर पहुंचे पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की दी बधाई, कहा- विकसित भारत के विजन को साकार करने में प्रदेश की अहम भूमिका

34

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह के अवसर आयोजित रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं. सुबह 9:40 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर उनका स्वागत किया गया. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अलावा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत अभिनंदन किया.

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रायपुर में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में कुल पांच कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके तहत प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सीधा सत्य साई संजीवनी अस्पताल के लिए रवाना हो गए. रायपुर एयरपोर्ट से लेकर अस्पताल तक नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया. इस अवसर पर सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया. पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. सत्य ई अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल की बात कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन बच्चों से दिल की बात करेंगे जिनके दिल का ऑपरेशन इस अस्पताल में हुआ है.

अस्पताल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री विष्णुदेव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर जिन बच्चों के ऑपरेशन हुए हैं उनके परिजन के साथ ही वह सभी बच्चे भी मौजूद हैं जिन लोगों ने इस अस्पताल से ऑपरेशन होने के बाद नया जीवन प्राप्त किया है.

पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर सोशल साइट एक्स पर संदेश देते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के अपने भाई बहनों को राज्य की स्थापना दिवस की 25 वर्षगांठ की अनेक शुभकामनाएं दी. प्रवृत्ति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित्य नए मानदंड गढ़ाने में जुटा है. कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. मुझे भरोसा है कि यहां से मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यान से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.