Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

BRICS Summit 2023: ईरान यूएई सहित ये 6 देश बने ब्रिक्स के नए सदस्य पीएम मोदी बोले- विस्तार से मजबूत होगा संगठन

75

जोहान्सबर्ग। BRICS Summit 2023: साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान छह नए देशों को संगठन में शामिल करने का निर्णय लिया गया। जिनमें ईरान, इथोपिया, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, यूएई और मिस्त्र को 1 जनवरी, 2024 से नए सदस्यों के तौर पर आमंत्रित किया गया। जिन देशों को ब्रिक्स में शामिल किया गया। उनमें भारत के सभी देशों के साथ रिश्ते अच्छे हैं। इनमें यूएई और सऊदी अरब भारत के पुराने साझेदार हैं। ईरान भी मित्र राष्ट्र है।

विस्तार से मजबूत होगा ब्रिक्स- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं मेरे दोस्त राष्ट्रपति सिरिस रामफोसा को ब्रिक्स सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि इस बैठक से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हमनें ब्रिक्स का विस्तार करने का फैसला लिया है। भारत ने संगठन की सदस्यता में विस्तार का पूरी तरह समर्थन किया है। भारत का मत रहा है कि नए सदस्यों के जुड़ने से ब्रिक्स मजबूत होगा।

विकासशील व गरीब देशों को मिलेगी मदद

उन्होंने कहा कि इस कदम से देशों का मल्टी पोलर वर्ल्ड ऑर्डर में विश्वास बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ब्रिक्स के विस्तार से विकासशील व गरीब देशों को सही प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।’ बता दें ब्रिक्स विस्तार की घोषणा के समय पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिग, ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा मौजूद थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वर्चुअल तरीके से शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.