Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में मोदी की दिल की बात, 2500 बच्चों से किया संवाद

28

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर नवा रायपुर पहुंचे.इस दौरान उन्होंने सत्य साईं संजीवनी अस्तपाल का दौरा किया. जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल की बीमारी का इलाज करा चुके 2500 बच्चों से दिल की बात की. ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘जीवन का उपहार’ समारोह आयोजित किया गया था.जिसमें जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक उपचार करा चुके 2500 बच्चों से पीएम नरेंद्र मोदी ने संवाद किया.इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की बधाई राज्यवासियों को दी.

पीएम मोदी के साथ बच्चों का मनुहार : दिल की बीमारी का इलाज करा चुके बच्चे अपने बीच देश के प्रधानमंत्री को पाकर काफी उत्साहित थे. इस दौरान बच्चों ने ऑपरेशन के पहले हो रही तकलीफ और ऑपरेशन के बाद होने वाले स्वास्थ्य सुधार के बारे में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की.

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल प्रबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संजीवनी अस्पताल में इलाज करा चुके बच्चों से मुलाकात का समय मांगा था.हमारा निवेदन जब उनके पास पहुंचा तो वो काफी खुश हुए.उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा. मैं जरुर बच्चों से मुलाकात करके उनसे चर्चा करुंगा. इसके बाद हमने राज्योत्सव के दौरान कार्यक्रम बनाया.हमारे लिए ये खुशी की बात है कि इस अस्पताल में करीब 2500 बच्चे इकट्ठा हुए.जो देश के कोने-कोने से आकर यहां पर इलाज के बाद स्वस्थ्य हुए हैं-सी श्रीनिवास , चेयरमैन, श्री सत्यसाईं संजीवनी अस्पताल

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल प्रबंधन ने किया था आग्रह : आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्य साईं संजीवनी अस्पताल प्रबंधन ने राज्योत्सव के मौके पर हो रहे दौरे के दौरान कुछ समय निकालने का आग्रह किया था.जिसका स्वागत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ संजीवनी अस्पताल के निमंत्रण को स्वीकारा बल्कि अपने दौरे की शुरुआत इसी अस्पताल से की.जहां उन्होंने 2500 बच्चों और उनके परिजनों से सीधा संवाद दिया. आपको बता दें कि ये वो 2500 बच्चे हैं, जिनका संजीवनी अस्पताल में नि:शुल्क दिल का ऑपरेशन हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.