Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी हाउस अरेस्ट, नई विधानसभा से मिनी माता का नाम हटाने पर नाराजगी

7

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और नए विधानसभा भवन के उद्घाटन से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के अध्यक्ष अमित जोगी को रायपुर सिविल लाइन में हाउस अरेस्ट कर लिया गया. जिसके बाद अमित जोगी ने अपने सिविल लाइन स्थित आवास में ही काले कपड़े पहनकर विरोध-धरना शुरू किया है.आपको बता दें कि अमित जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे हैं.

सिविल लाइन आवास में पहरा : रायपुर में शनिवार सुबह से ही सिविल लाइन स्थित अमित जोगी के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था. जानकारी के अनुसार, उन्हें नए विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में विरोध की आशंका के कारण नजरबंद किया गया. जब अमित जोगी को घर से बाहर नहीं जाने दिया गया तो वो अपने आवास में ही अपने समर्थकों के साथ काले कपड़े पहनकर बैठ गए. इस दौरान अमित जोगी ने समर्थकों के साथ घर में ही काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया.इसके बाद राज्य स्थापना दिवस पर प्रतीकात्मक रूप से मिठाई बांटी.

निमंत्रण पत्र जलाकर जताया था विरोध : गौरतलब है कि जोगी ने इससे पहले विधानसभा उद्घाटन के निमंत्रण पत्र को जलाकर विरोध जताया था. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों और मंत्रियों से भी कार्यक्रम के बहिष्कार की अपील की थी. जोगी ने ये भी ऐलान किया था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा उद्घाटन के बाद झंडा फहराएंगे, तो वे भी झंडा दिखाकर विरोध करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.