Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

भारत नक्सलवाद, माओवादी आतंक को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा- PM मोदी

25

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर एक महत्वपूर्ण भाषण दिया, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास, नक्सलवाद पर कड़ी निंदा और भारतीय सुरक्षा बलों की सफलता की सराहना की. पीएम मोदी ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि, भारत अब नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर तोड़ रहा है.

आतंक के विनाश की प्रतिज्ञा: प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ एक ठोस और निर्णायक कदम उठा रहा है. भारत आतंक के विनाश की प्रतिज्ञा कर सुरक्षा बलों की मेहनत से आतंकियों की कमर तोड़ रहा है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, भारत आज नक्सलवाद और माओवादी आतंक को समाप्त करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है.

कभी यह राज्य नक्सलवाद और पिछड़ेपन से पहचाना जाता था, लेकिन अब यही राज्य समृद्धि, सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक बन चुका है.- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

मार्च 2026 तक की है डेडलाइन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को खत्म करने का टारगेट रखा है. इसी के चलते छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई भी देखने को मिल रही है. इन्ही कार्रवाई को देखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो परिवर्तन देखा है, वह सचमुच अद्भुत और प्रेरणादायक है.

नक्सलियों के आत्मसमर्पण की बढ़ती संख्या: उत्तर बस्तर कांकेर जिले में 26 अक्टूबर को 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. वहीं 17 अक्टूबर को जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. पिछले कुछ महीनों में, छत्तीसगढ़ और आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की घटनाएं बढ़ी हैं. इसमें रूपेश, सुजाता जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं.प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम की शताब्दी के अवसर पर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ इस विकास के मार्ग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. राज्य ने पिछले वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में यह राज्य और भी तेजी से प्रगति करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.