Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Tourism: नेतरहाट का मैग्नोलिया पॉइंट और उसकी अधूरी प्रेम कहानी, जहाँ आज भी थमती हैं धड़कने... Dumka Mother-Daughter Murder: दुमका मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर हुई थी ह... Hazaribagh News: जंगली हाथियों के हमले से हजारीबाग में कोहराम, अब तक 7 की मौत, क्षेत्र में निषेधाज्ञ... Khasmahal Land Dispute: 25 साल बाद भी नहीं सुलझा खासमहाल का मामला, सरकार के पास ही है जमीन का मालिका... Board Exam 2026: हादसे के बाद भी छात्रों ने नहीं मानी हार, शिक्षकों की मदद से दी बोर्ड परीक्षा, DC न... Pregnancy Safety Tips: प्रेग्नेंसी में सावधानी से कम होगा रिस्क, UNICEF और स्वास्थ्य विभाग की वर्कशॉ... Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, डीजीपी तदाशा मिश्रा से मांगा इस्तीफा Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Maha Shivratri 2026: प्रदोष से निशिता काल तक महाशिवरात्रि की धूम, बाबा नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव Balod Road Accident: बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

संत का अपमान! मंदिर में बकरियां चराने से रोका तो साधु की काट दी चोटी, संत समाज में आक्रोश, दी बड़ी चेतावनी

2

मध्य प्रदेश के मुरैना में खड़ियाहर पंचायत के इटौरा हनुमान मंदिर पर रहने वाले बाबा प्रीतम दास के साथ गांव के ही दो लोगों ने मारपीट कर उनकी चोटी काट दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर की है. मंदिर पर 19 अक्टूबर को गांव के श्यामवीर बघेल और महावीर बघेल के बच्चे अपनी बकरियों को हनुमान मंदिर के पास चर रहे थे. बाबा प्रीतम दास ने बच्चों को बकरियों को मंदिर के पास चराने से मना किया, क्योंकि बकरियां नए लगाए गए पेड़ों को खा रही थीं.

बच्चों ने यह बात अपने घर जाकर परिजनों को बताई. इसके अगले दिन, 20 अक्टूबर को श्यामवीर बघेल और महावीर बघेल ने बाबा को खड़ियाहर जाते समय रास्ते में पकड़ लिया और मारपीट कर उनकी चोटी काट दी. साथ ही लाठी डंडों से भी उनपर हमला किया.

बाबा प्रीतम दास ने बताया कि वे बच्चों को मंदिर के पास बकरी चराने से इसलिए रोक रहे थे. क्योंकि वहां पेड़ लगे हुए थे और बकरियां उन्हें नुकसान पहुंचा रही थीं. मारपीट के बाद बाबा दहशत में थे और उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की.

जबरन उखाड़ दी चोटी

पुलिस ने बताया- हमलावरों ने पहले संत को घायल किया. इसके बाद संत की वर्षों से साधना स्वरूप रखी गई जटाओं को पकड़कर जबरन उखाड़ दिया, जिससे संत को गंभीर चोटें आईं और उनका अपमान भी हुआ. संत की शिकायत पर पुलिस ने घटना के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

संत समाज में आक्रोश

घटना के बाद साधु-संत समाज में आक्रोश व्याप्त है. साधु समाज का कहना है कि सनातन संस्कृति के प्रतीक साधुओं पर इस तरह का हमला निंदनीय है. उनके अनुसार, अगर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.