Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

गाय पर कटर से हमला, हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

34

दुर्ग : भिलाई स्थित संतोषी पारा क्षेत्र में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.अज्ञात लोगों ने एक गाय पर कटर से हमला किया है. आरोपियों ने गाय के शरीर पर 70 से ज्यादा बार वार किया है.जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो चुकी है.घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है.इस मामले में हिंदू संगठनों ने छावनी थाना पहुंचकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी :आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. कार्यकर्ताओं ने सीएसपी हेम प्रकाश नायक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की. इस घटना के बारे में गौसेविका भारती ने कहा कि गौ माता पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं, हिंदू मंदिरों और धार्मिक भावनाओं को निशाना बनाया जा रहा है.

संतोषी पारा में बुधवार शाम एक गाय की मौत हुई थी.गुरुवार सुबह दूसरी गाय पर क्रूर हमला किया गया है.जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, घायल गाय को थाने में ही रखा जाएगा.वहीं उसका इलाज और भोजन कराया जाएगा- भारती,गौसेविका

वहीं छावनी सीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. गाय को तत्काल मवेशी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है – हेम प्रकाश नायक, सीएसपी

पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाने की बात कही है.साथ ही जहां भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा मिलेगा वहां पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.