Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छठ महापर्व की तैयारी तेज, सजने लगे घाट, रायपुर के महादेव घाट में महाआरती के साथ कई सांस्कृतिक आयोजन

37

रायपुर: दीपावली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारी तेज हो गई है. ये त्योहार 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. रायपुर में भी छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट में इसकी तैयारी कर रही है. इसमें घाट की साफ सफाई, पानी की साफ सफाई, टेंट और दूसरी व्यवस्थाएं की जा रही है. ताकि दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को सफलतापूर्वक किया जा सके.

सीएम और राज्यपाल को भी न्योता: वैसे तो राजधानी रायपुर में छोटे-बड़े तालाब मिलाकर 50 जगह पर छठ घाट हैं जहां अर्घ्य और स्नान होगा, लेकिन सबसे बड़ा आयोजन राजधानी के महादेव घाट पर किया जाएगा. इसमें लगभग 15 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है. 27 अक्टूबर को समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा है. 27 अक्टूबर के मुख्य आयोजन में आने के लिए छठ महापर्व आयोजन समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी आमंत्रण दिया है.

इस तरह होगा आयोजन: इस महापर्व में बहते पानी में सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. समिति के सदस्य ने बताया कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व को यूनेस्को की पांचवी सूची में शामिल करने की घोषणा की है जिससे हमारी आस्था भी बढ़ती जा रही है. उत्तर भारतीयों का यह त्यौहार 25 अक्टूबर से नहाए खाए के साथ शुरू होगा. वहीं, 27 अक्टूबर को शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. फिर 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन होगा.

इसके साथ ही महाआरती का आयोजन भी 27 अक्तूबर को किया जाएगा. जो दर्शक और भक्त बाहर से आते हैं. उनके रुकने और खाने के लिए व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से करने की कोशिश की जा रही है. 28 अक्टूबर की सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर इस छठ महापर्व का समापन किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.