Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...

कांग्रेस अपनी जमीन और जनाधार दोनों बिहार में खो चुकी: अरूण साव, डिप्टी सीएम

7

रायपुर: बिहार चुनाव को लेकर पूरे देश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. बिहार में चुनाव है महागठबंधन और एनडीए के बीच सीटों के तालमेल के साथ ही उम्मीदवारों के पदों को लेकर भी चर्चा तेजी से जारी है. महागठबंधन द्वारा 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का ऐलान करने और वीआईपी के मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री का ऐलान करने के बाद बयानों वाली राजनीति शुरू हो गई.

”कांग्रेस जमीन और जनाधार खो चुकी”: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अपना जमीन और जनाधार दोनों को खो चुकी है और यही वजह है कि वह राष्ट्रीय जनता दल और लालू यादव के आवास से खाली हाथ लौटे हैं. डिफ्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि जिस तरीके का ऐलान हुआ है और अशोक गहलोत ने जिस तरीके की बातें कही है उसमें कांग्रेस के हाथ तो कुछ लगा ही नहीं.

जनाधार और जमीन दोनों कांग्रेस की खत्म हो चुकी है. कांग्रेस इस हालत में नहीं है कि उसे कुछ मिल पाए. लंबी चली बातचीत के बाद भी कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं आया: अरूण साव, डिप्टी सीएम

सीएम और डिप्टी सीएम के नाम का एलान: पटना में राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया. इसका ऐलान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया. इसके साथ ही वीआईपी के मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री जीतने के बाद बनाने का ऐलान भी अशोक गहलोत ने किया है. महागठबंधन के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं आया. जिस तरीके से कांग्रेस का आचरण है वह जनता को ठगने का काम करती है और जो पार्टी जनता को ठग सकती है वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को तो कहां से छोड़ेगी. अरूण साव ने कहा कि जिस तरीके का ऐलान किया गया उसे कांग्रेस के खाते में कुछ आया ही नहीं.

महागठबंधन पर कसा तंज: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ”महागठबंधन की हालत खराब है. टिकट खरीदने बेचने का आरोप लग रह है. वादाखिलाफी का आरोप लग रहा है. हकीकत यह है कि महागठबंधन की हालत खराब है. महागठबंधन बुरी तरह से हारने वाली है. कैसे गहलोत जी खाली हाथ लौटे हैं लालू यादव के घर से तो यह गठबंधन के हालात को बताता है”.

भूपेश बघेल पर निशाना: वहीं, मतदाता सूची पर भूपेश बघेल द्वारा उठाए गए सवाल को लेकर के बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, यह कांग्रेस के नेता हमेशा से देश के संविधान देश के संवैधानिक संस्था, देश की सेना पर सवाल उठाने का काम लगातार करते रहे हैं. अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल भी वही कर रहे हैं. चुनाव आयोग जैसी संस्था पर इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है. यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में डाला जाए तो उसकी सत्यता की जांच करना कहां से गलत है. अरूण साव ने कहा कि जो नाम गलत जगह की मतदाता सूची में है, जिनके नाम गलत जुड़े हैं उनको हटाना यह कहां से गलत हो सकता है. डिप्टी सीएम ने कहा कि ”भूपेश बघेल जी आपकी सोच गलत है यही वजह है कि आप चुनाव आयोग पर निराधार और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं”.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !