Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

जिस पिच पर मचाया था गदर, वहीं कोहली हुए फुस्स, इंटरनेशनल करियर का सबसे बुरा संयोग

8

पर्थ से एडिलेड तक विराट कोहली के लिए कुछ नहीं बदला. चलो पर्थ में जो अनर्थ हुआ उसे लोगों ने हजम कर लिया. लेकिन, एडिलेड का क्या? इस मैदान के तो हीरो थे विराट. लेकिन, हीरो को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में मिला क्या- जीरो. ये पहली बार है जब विराट कोहली एडिलेड में खेले इंटरनेशनल मैच में जीरो पर आउट हुए हैं.

पर्थ से एडिलेड तक जीरो पर आउट विराट

विराट कोहली ने एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में 4 गेंदों का सामना किया और वो बिना खाता खोले ही आउट हो गए. विराट कोहली को जेवियर बार्टलेट ने LBW किया. इससे पहले पर्थ में खेले सीरीज के पहले वनडे में विराट कोहली 8 गेंदें खेलने के बाद जीरो पर आउट हुए थे.

एडिलेड के हीरो रहे हैं विराट, ऐसा हुआ पहली बार

विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया रास आता है. फॉर्मेट जो भी हो, उनके बल्ले से ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर रन बरसे हैं. एडिलेड में तो खैर उनके बल्ले से रन पानी की तरह बहे हैं. एडिलेड में खेले 13 इंटरनेशनल मैचों में विराट कोहली ने 975 रन 60.93 की औसत और 5 शतक के साथ बनाए हैं. इसमें से 244 रन उन्होंने एडिलेड में खेले 4 वनडे में 61 की औसत और 2 शतक के साथ जमाए हैं.

इतिहास गवाह है कि एडिलेड में जब भी विराट उतरे हैं, उनके बल्ले से रन निकले ही हैं. मगर मौजूदा सीरीज में ऐसा पहली बार हुआ जब वो एडिलेड में खेले इंटरनेशनल मैच में जीरो पर आउट हुए.

23 अक्टूबर को भी पहली बार फेल

विराट कोहली सिर्फ एडिलेड में ही नहीं, जीरो पर आउट होकर पहली बार 23 अक्टूबर को खेले मैच में भी फेल हुए हैं. इससे पहले 23 अक्टूबर को खेले 4 मैचों में विराट 2 अर्धशतक और एक शतक जड़े थे. वहीं एक मैच में उन्होंने बैटिंग नहीं की थी.

विराट के प्रदर्शन से उठे सवाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में जीरो पर आउट होने से विराट कोहली के करियर पर भी सवाल खड़ा हो गया है. T20 इंटरनेशनल से वो पहले ही संन्यास ले चुके थे. टेस्ट क्रिकेट को भी उन्होंने इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले अलविदा कह दिया. वहीं उनके वनडे से भी संन्यास के कयास लगने शुरू हो गए थे. खबरें ऐसी रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए फेयरवेल सीरीज बन सकता है. बेशक अभी इन बातों का कोई आधिकारिक प्रमाण ना हों, मगर जिस तरह की परफॉर्मेन्स विराट के बल्ले से पहले दो वनडे में दिखी है, उसके बाद संन्यास को लेकर सवाल गहराते जरूर दिखेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.