Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

इंदौर: आग लगने से कार शोरूम मालिक और कांग्रेस नेता की दम घुटने से मौत, पत्नी की हालत गंभीर

30

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब देवास नाका स्थित कार शोरूम के ऊपर बने पेंटहाउस में अचानक आग लग गई. इस हादसे में शोरूम मालिक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बेटियां घायल हो गईं.

जानकारी के अनुसार, प्रवेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ अपने महिंद्रा कार शोरूम के ऊपर बने पेंटहाउस में रहते थे. देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग लगते ही परिवार के चारों सदस्य अंदर फंस गए.

आसपास के लोगों ने धुआं और लपटें उठती देख तुरंत दमकल विभाग और लसूडिया पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

बड़ी बेटी की हालत गंभीर

काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रवेश अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी बड़ी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनकी पत्नी और छोटी बेटी को मामूली चोटें आई हैं और दोनों का उपचार जारी है.

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि सेंट्रल एसी में शॉर्ट सर्किट या दीपक की लौ के कारण आगजनी की घटना हुई होगी. हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी.

प्रवेश अग्रवाल न केवल इंदौर के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे, बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे. वे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे.फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.