Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया में परिवार संग मनाई दीपावली, कहा- छत्तीसगढ़ पर बनी रहे मां लक्ष्मी की कृपा

26

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ पारंपरिक उत्साह और उल्लास के बीच दीपावली का पर्व मनाया. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में दीपों की रोशनी और खुशियों के माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने अपने परिवार सहित प्रदेश की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की.

बगिया में सीएम की दीपावली: इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे. सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की शांति, सद्भाव और विकास के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का त्योहार है. यह अंधकार से उजाले की ओर बढ़ने और परिवार के साथ समय बिताने का सुंदर अवसर देता है.

दीपावली पर सीएम साय का संदेश: सीएम ने आगे कहा “दीपावली का पर्व केवल घरों में दीप जलाने का नहीं, बल्कि अपने विचारों और जीवन में भी सकारात्मकता और प्रकाश फैलाने का संदेश देता है. मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि इस पावन पर्व पर आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को और मजबूत करें.”

मुख्यमंत्री साय ने अपने परिवार के साथ इस पर्व को खास बनाने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दीपावली हमें यह सिखाती है कि जैसे दीपक छोटा होकर भी अंधकार मिटाता है, वैसे ही हमें भी अपने आसपास खुशियां और उम्मीद की रोशनी फैलानी चाहिए.

जशपुर के बगिया गांव में दीपावली का उत्साह: जशपुर जिले के बगिया ग्राम में मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा. ग्रामीणों ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके साथ इस पारंपरिक पर्व की खुशियों को साझा किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.