Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद

41

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदरगाम के बाद शनिवार को चिन्नीगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर जोन के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के यारीपोरा के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में संपर्क स्थापित हो गया है. पुलिस और सुरक्षा बल अपने काम में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि चिन्नीगाम में सुरक्षा बलों का यह दूसरा ऑपरेशन है, इससे पहले मोदरगाम कुलगाम में भी एक ऑपरेशन चल रहा है.

मुठभेड़ में एक जवान हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया. कुलगाम जिले के मोदरगाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी. जिसके बाद सीआरपीएफ, सेना और स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की. जिसके बाद आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग से अभियान मुठभेड़ में बदल गया. इस गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सेना के एक जवान की अस्पताल में मौत हो गई.

कुलगाम जिले में दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ जारी है

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदरगाम गांव के बाद अब स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए यारीपोरा के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके की घेराबंदी कर दी है. जम्मू-कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि इलाके में संपर्क स्थापित हो गया है. पुलिस और सुरक्षा बल अपने काम में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि चिन्नीगाम में सुरक्षा बलों का यह दूसरा ऑपरेशन है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.