Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा टैंक ‘जोरावर’, भारतीय सेना में होगा शामिल

35

रक्षा अनुसंधान और विकास प्राधिकरण (डीआरडीओ) का हल्के युद्धक टैक जोरावर चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. गुजरात के हजीरा में हल्के युद्धक टैंक जोरावर का शनिवार को परीक्षण शुरू किया गया. लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) लिमिटेड और डीआरडीओ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जोरावर को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) चीन से मुकाबला को तैयार है. इसे लद्दाख में तैनात करने की योजना बनाई जा रही है.

डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने शुक्रवार को गुजरात के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो संयंत्र में परियोजना में हुई प्रगति की समीक्षा की. लद्दाख के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए दो साल के रिकॉर्ड समय में विकसित यह टैंक स्वदेशी निर्माण में भारतीय प्रगति का प्रमाण है.

25 टन है जोरावर का वजन

रूस और यूक्रेन संघर्ष से सबक लेते हुए डीआरडीओ और एलएंडटी ने टैंक में लोइटरिंग म्यूनिशन में यूएसवी को एकीकृत किया है. लाइट टैंक जोरावर का वजन 25 टन है. यह पहली बार है, जब इतने कम समय में एक नया टैंक डिजाइन किया गया है और परीक्षण के लिए तैयार किया गया है.

25 टन का जोरावर पहला टैंक है, जिसे दो साल के रिकॉर्ड समय में डिजाइन और परीक्षण के लिए तैयार किया गया है. यह टैंक पहाड़ों में खड़ी चढ़ाई करने में सक्षम है. भारी वजन वाले टी-90 एवं टी-72 टैंकों की तुलना में यह नदियों और अन्य जल निकायों को सरलता से पार कर सकता है.

भारतीय सेना में किया जाएगा शामिल

इस टैंक का नाम 19वीं सदी के डोगरा जनरल जोरावर सिंह के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने लद्दाख और पश्चिमी तिब्बत में सशस्त्र अभियानों का नेतृत्व किया था. भारतीय सेना ने 59 टैंकों के लिए शुरुआती ऑर्डर दिया है.

2027 तक जोरावर हल्के टैंक भारतीय सेना में शामिल किये जा सकते हैं. सेना ने इस स्वदेशी हल्के टैंक खरीदने का प्रस्ताव दिया है. इन टैंकों का इस्तेमाल वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बड़ी संख्या में इसी तरह के बख्तरबंद स्तंभों की चीनी तैनाती का मुकाबला करने के लिए किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.