Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

गौरा गौरी पूजा के बाद भूपेश बघेल ने निभाई सोटा प्रहार सहने की परंपरा, बिहार चुनाव पर दिया बड़ा बयान

20

दुर्ग: दीपावली पर्व के दूसरे दिन आदिवासी समाज गौरी गौरा पर्व मनाते हैं. कुम्हारी के जजंगिरी में दीपावली की रात गौरा गौरी बैठाया गया. दूसरे दिन पूजा पाठ कर नगर भ्रमण किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होते हैं. इस दौरान गांव में गौरी गौरा की बारात निकाली गई. बारात में महिलाएं परंपरागत आदिवासी नृत्य करते हुए आगे चल रही थी. इसके बाद गौरा गौरी विसर्जित किया जाता है. इसी दौरान सोटा प्रहार की परंपरा निभाई जाती है.

सोटा प्रहार क्या है: गोड़ समाज के लोग सोटा प्रहार की परंपरा का निर्वहन करते हैं. इस परंपरा के तहत सोटा (चाबुक) मारा जाता है. हर साल पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं और अपने हाथ पर चाबुक मरवाते हैं. गांव के गिरधारी लाल गोड़ ने पूर्व सीएम को सोटा मारने की परंपरा निभाई. जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. यह पर्व प्रदेश भर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

गौरा गौरी पूजा में सोटा प्रहार की परंपरा के बारे में बताते हुए बघेल ने कहा कि हर साल कुम्हारी में निमंत्रण दिया जाता है. सोटा परंपरा में मैं खुद भी शामिल होता हूं आदिवासी समाज के लोग में सोटा लगाते हैं. प्रेम और भाइचारे का संदेश दिया जाता है. मनोरंजन भी है.

गौरा गौरी पूजन से हर मनोकामना पूरी होती है-गिरधारी लाल गोड़

बिहार चुनाव पर भूपेश बघेल: सोटा प्रहार खाने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा बिहार की जनता बहुत सजग है. निश्चित रूप से वहां की जनता एनडीए को पराजित करेगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. बिहार में महिलाओं के खाते में 10 10 हजार रुपये देने के मामले में पूर्व सीएम ने कहा कि महिलाओं को लोन दे रहे हैं, जिसे बाद में वसूला जाएगा. पुराने लोग को मर्ज कर दिया गया है जिससे हाथ में कुछ भी नहीं आ रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.