Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दीपावली से पहले मातम! मुंबई से बिहार जा रही ‘छठ स्पेशल’ ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौत

35

दिवाली और छठ के चलते इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसी बीच महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक चलती ट्रेन से तीन युवक गिर गए. इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दिवाली से पहले ये दर्दनाक हादसा मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के साथ हुआ.

ये घटना कर्मभूमि एक्सप्रेस में हुआ, जो मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार के रक्सौल जा रही थी. बताया जा रहा है कि कर्मभूमि एक्सप्रेस शनिवार को रात के करीब साढ़े 8 बजे नासिक रोड स्टेशन पर बिना रुके आगे बढ़ गई. इसी दौरान जब ट्रेन जेल रोड के हनुमान मंदिर के पास ढिकले नगर इलाके में पहुंची तो पता चला कि तीन युवक ट्रेन से नीचे गिर गए हैं. ओढा के स्टेशन मैनेजर ने नासिक रोड रेल प्रशासन को ये जानकारी दी.

दो युवकों के शव बरामद

इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही नासिक रोड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सपकाले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां रेलवे ट्रैक से दो युवकों के शव बरामद हुए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं एक युवक तड़प रहा था, जिसकी हालत बेहद गंभीर थी. पुलिस ने तुरंत घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक की भी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.

यात्रियों ने मचाया था शोर

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवकों के चीखने की आवाज सुनकर बाकी यात्रियों ने शोर मचाया, जिसके बाद लोको पायलट ने मामले की जानकारी नासिक रोड स्टेशन प्रशासन को दी. आसपास के लोगों ने तुरंत रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ लगाई और ट्रेन से गिरे युवकों को देखा. इतनी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जो गंभीर था. उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

पुलिस ने मामले पर क्या?

पुलिस का कहना है कि दिवाली के मौके पर ज्यादातर लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं. ऐसे में ट्रेनों में इन दिनों काफी भीड़ रहती है और यात्री ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े हो जाते हैं. ऐसे में पुलिस ने आशंका जताई कि भीड़भाड़ में युवकों का हाथ फिसल गया होगा या फिर धक्का-मुक्की में उनका बैलेंस बिगड़ गया होगा और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए और ये हादसा हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. युवकों की पहचान कर उनके परिजन को जानकारी देने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.