Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Amritsar के अंदरूनी और बाहरी रास्तों पर सख्त नाकाबंदी, 350 से अधिक पुलिस बल तैनात

26

अमृतसर: दिवाली पर्व व बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर शहर की शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमृतसर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आई.पी.एस. के नेतृत्व में शहर के अंदरूनी और बाहरी रास्तों पर सख्त नाकाबंदी की गई है।

350 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त और पी.सी.आर. वाहनों की तैनाती बढ़ा दी गई है, जिससे नागरिक बेफिक्र होकर उत्सव मना सकें। आयुक्त भुल्लर ने बताया कि ये सभी इंतजाम शहरवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किए गए हैं। अपराधी तत्वों की किसी भी बुरी मंशा को कुचलने के लिए पुलिस टीमें हाई अलर्ट पर हैं।

1 से 15 अक्तूबर तक 21 हथियार बरामद कर अपराधियों की साजिश को किया नाकाम
हाल ही में अमृतसर पुलिस ने अपनी सजगता से बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। 1 अक्टूबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न अभियानों में 21 से अधिक अवैध हथियार बरामद किए गए, जो सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी किए जा रहे थे। इनमें 10 आधुनिक पिस्तौलें, 6 साधारण पिस्तौलें, 3 ग्लॉक पिस्तौलें, 1 एके-47 राइफल और अन्य घातक सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा, 500 ग्राम अफीम और बड़ी मात्रा में कारतूस भी जब्त किए गए। ये हथियार गैंगस्टरों को आपूर्ति कर पंजाब में हिंसा भड़काने की साजिश का हिस्सा थे, लेकिन पुलिस की तत्परता ने इस खतरे को टाल दिया।

स्निफर डॉग व स्वाट कमांडो की सहायता से बाजारों की तलाशी ली
इसी मध्य ए.डी.सी.पी. विशालजीत सिंह के नेतृत्व में ए.सी.पी. सैंट्रल जसपाल सिंह, थाना ई-डिवीजन के इंस्पेक्टर हरमनजीत सिंह और एंटी-सेबोटाज टीमों ने कटरा जैमल सिंह, शास्त्री मार्कीट, कर्मो डीउड़ी और गुरु बाजार का गहन निरीक्षण किया। स्निफर डॉग और स्वाट कमांडो की सहायता से बाजारों की तलाशी ली गई। शहर अंदरुनी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सफेद वर्दी में पुलिस वाले तैनात किए गए हैं, ताकि वह भीड़ में आम लोगों की तरह रहकर बुरे तत्वों पर नजर रख सके। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बाजारों में वहां की एसोसिएशंस के साथ बैठकें की जा रही हैं, ताकि सुरक्षा के मध्य नजर यातायात समस्या किसी प्रकार की रुकावट न बने।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.