Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ...

एसएसआर रिपोर्ट सबमिट करने में लेटलतीफी, कभी भी पहुंच सकती है नैक टीम

30

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्विविद्यालय ने 20 सितंबर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) को सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) भेजी थी। रिपोर्ट भेजने के सात दिन के बाद ही इसमें 50 क्वेरी आ गई। 50 क्वेरी को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। 12 अक्टूबर को रिपोर्ट पूरी करके सबमिट हैं। विवि अधिकारियों के पास अब केवल एक दिन का ही समय बचा है।

समय से पहले रिपोर्ट सबमिट कर दी जाएगी

अधिकारियों का कहना है, कि रिपोर्ट से संबंधित जो भी क्वेरी थी, उसे पूरा कर लिया गया है। समय से पहले रिपोर्ट सबमिट कर दी जाएगी। विवि अपनी ग्रेड सुधारने के लिए प्रयासरत है। नैक टीम कभी भी आ सकती है। एसएसआर में क्वेरी को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन दीक्षांत समारोह के चलते रिपोर्ट सबमिट करने में लेटलतीफी हुई है।

डेटा भेजने में समय लग गया

विवि के अधिकारी और कर्मचारी दीक्षांत समारोह की तैयारियों में लगे थे, जिससे डेटा भेजने में समय लग गया। एसएसआर में शैक्षणिक संस्थान में छात्रों की संख्या, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं के साथ नियमित और अनुबंध शिक्षकों आदि जानकारियां भेजी गई थी। इसके लिए पिछले पांच वर्षों में कितने नए कोर्स शुरू किए, अनुसंधान कार्य, एकेडमिक कार्य, पेटेंट, छात्र-शिक्षक अनुपात आदि शामिल था।

नैक टीम को जो रिपोर्ट भेजी गई थी, उसमें 50 क्वेरी आई है। जिनका जवाब तैयार किया जा रहा है। दीक्षा समारोह के कारण काम नहीं हुआ। हमाने रिपोर्ट सबमिट करने के लिए कुछ और समय मांगा है। रिपोर्ट में जो भी कमियां थी, उसे पूरा कर लिया गया है।

प्रो राकेश बाजपेई, नैक समन्वयक रादुविवि।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.