Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

वंदे भारत के रूट विस्तार में आचार संहिता का अड़ंगा

46

जबलपुर। जबलपुर से रानीकमलापति के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन को रीवा तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने इसकी पुष्टि भी कर दी, लेकिन रेलवे बोर्ड के इस निर्णय के अगले दिन ही मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद वंदे भारत ट्रेन को रीवा से रानीकमलापति स्टेशन तक चलाए जाने का निर्णय स्थगित कर दिया गया है।

जबलपुर से रानीकमलापति तक ही चलाया जाएगा

रेल मंडल ने पश्चिम मध्य रेलवे जोन से वंदेभारत ट्रेन को रीवा तक चलाने के लिए रेलवे बोर्ड व चुनाव आयोग से राय मांगी है। निर्देश मिलने तक वंदेभारत ट्रेन को पुराने रूट यानि जबलपुर से रानीकमलापति तक ही चलाया जाएगा। विदित हो कि ट्रेन को 10 अक्टूबर से रीवा से रानीकमलापति के बीच चलाने का निर्णय लिया गया था। बाद में समय सीमा बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.