Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: हरियाणा में यहां बनेगा जैविक कृषि व आधुनिक प्रबंधन प्रणाली संस्थान, मुख्यमंत्री ने की ... BIT मेसरा में सनसनी: दोस्ती के नाम पर दरिंदगी! छात्रा को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, फिर किया दुष्... Giridih News: गिरिडीह में रिवॉल्वर की नोक पर बड़ी लूट, ज्वेलर से लाखों के जेवर छीनकर फरार हुए अपराधी रांची में हाई वोल्टेज ड्रामा! PM मोदी के भाषण के बीच मंच पर ही भिड़ गए स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय ... झारखंड में समय से पहले आई गर्मी! पलामू और गढ़वा में पारा 35°C के पार, जानें कब से चलेगी लू और क्या ह... Dhanbad: दिग्गज धराशायी, 'सिंह मेंशन' की फिर बादशाहत! संजीव सिंह ने 31 हजार से ज्यादा वोटों से जीता ... कोडरमा में चीख-पुकार! गैस टैंकर ने सवारी गाड़ी के उड़ाए परखच्चे, 1 व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप Jarmundi News: जरमुंडी थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस क... Palamu News: पलामू के चैनपुर में ससुराल आए युवक की हत्या, कोयल नदी से पुलिस ने बरामद किया शव Ranchi News: झारखंड सब-जूनियर महिला व पुरुष हॉकी टीम का चयन ट्रायल शुरू, राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर खिल...

बांके बिहारी मंदिर में मातम: दर्शन कर लौट रहे बुजुर्ग गेट नंबर 4 के पास गिरे, दर्दनाक मौत से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

6

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर है. यहां बुधवार शाम दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई. मृतक की पहचान मेरठ जिले के मवाना तहसील के गांव निलोहा निवासी 55 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र शेर सिंह के रूप में हुई है. वह अपने परिजन के साथ ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे.

कृपाल सिंह बुधवार को शाम के समय मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वे गेट नंबर चार से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े. मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत उन्हें संभाला और मंदिर प्रशासन को सूचना दी. सूचना पर मंदिर प्रशासन और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने जांच की और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी. कृपाल सिंह को एम्बुलेंस के जरिए जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

क्या बोले जिला अस्पताल के डॉक्टर?

जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ पवन शर्मा ने बताया कि मृतक कृपाल सिंह मेरठ के रहने वाले थे और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे. जब तक उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. उनके साथ पुलिस और परिजन भी मौजूद थे.

घटना के बाद हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि कृपाल सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन ने तुरंत श्रद्धालु की मदद की और प्रशासन को सूचित किया. बॉडी को अस्पताल भेजा गया है और मेरठ वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि कृपाल सिंह मंदिर के गेट नंबर चार के पास अचानक बेहोश होकर गिर जाते हैं. इससे पहले वे दर्शन कर मंदिर से बाहर निकल रहे थे और सामान्य दिख रहे थे. फुटेज में भीड़ ज्यादा नहीं दिखाई दे रही है, हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी थी.

परिजनों ने बताया कि कृपाल सिंह को अक्सर सांस फूलने की शिकायत रहती थी. भीड़ के बीच दबाव और गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे संभवतः हार्ट अटैक हुआ. पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और लिखित रूप से इसकी सूचना दी. इसके बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.