Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Dhanbad: दिग्गज धराशायी, ‘सिंह मेंशन’ की फिर बादशाहत! संजीव सिंह ने 31 हजार से ज्यादा वोटों से जीता मेयर का चुनाव

27

धनबाद: नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में आखिरकार ‘सिंह मेंशन’ का दबदबा कायम रहा. महापौर पद के लिए हुई मतगणना के 10 राउंड में तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई. संजीव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 लाख 14 हजार 362 वोट हासिल किए और नए मेयर निर्वाचित घोषित किए गए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी JMM समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल को 31,902 मतों के अंतर से पराजित किया. चंद्रशेखर अग्रवाल को कुल 82,460 वोट मिले. बीजेपी समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार चौथे स्थान पर रहे.

मतगणना के पहले राउंड से ही संजीव सिंह ने बढ़त बना ली थी. उन्हें पहले राउंड में 15,791 वोट मिले. दूसरे राउंड में 12,586 और तीसरे में 12,506 मत प्राप्त हुए. चौथे और पांचवें राउंड में भी क्रमश: 13,193 और 13,128 वोट पाकर उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत रखी. छठे और सातवें राउंड में 12,539 और 13,189 मत मिले. आठवें राउंड में 11,799, नौवें में 7,562 और अंतिम दसवें राउंड में 2,069 वोट के साथ उन्होंने निर्णायक बढ़त कायम रखी.

दूसरे स्थान रहे जेएमएम समर्थित प्रत्याशी

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर अग्रवाल को कुल 82,460 मत प्राप्त हुए. पहले राउंड में उन्हें 10,524 वोट मिले. दूसरे में 7,909, तीसरे में 9,865 और चौथे में 9,158 मत प्राप्त हुए. पांचवें से सातवें राउंड के बीच उन्होंने 9,841, 10,449 और 10,282 वोट हासिल किए. हालांकि बाद के राउंड में अंतर कम नहीं कर सके और अंततः दूसरे स्थान पर रहे.

चैथे स्थान पर रहे बीजेपी समर्थित प्रत्याशी

तीसरे स्थान पर रहे शमशेर आलम अंसारी को कुल 59,079 वोट मिले. तीसरे राउंड में उनका सर्वाधिक प्रदर्शन 11,366 वोट का रहा. वहीं चौथे से छठे राउंड के बीच भी उन्हें 7,115, 8,547 और 8,479 मत मिले, लेकिन बाद के राउंड में गिरावट दर्ज हुई. वहीं चौथे स्थान पर रहे संजीव कुमार को 57,895 मत मिले. पहले राउंड में 8,645 वोट के साथ उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी. चौथे राउंड में 7,762 और पांचवें में 7,363 वोट मिले, लेकिन अंतिम राउंड तक उनकी बढ़त कायम नहीं रह सकी. इस चुनाव में कुल 4,61,509 मत पड़े. जिनमें से 4,29,782 वैध मत रहे, जबकि 31,727 मत निरस्त घोषित किए गए.

लगातार बढ़त बनाए रखे संजीव सिंह

पहले राउंड में संजीव सिंह को 15,791 और चंद्रशेखर अग्रवाल को 10,524 मत मिले. दूसरे राउंड के बाद संजीव सिंह को 28,377 और चंद्रशेखर अग्रवाल को 18,433 मत, वहीं पांचवे राउंड के बाद संजीव सिंह को 67,204 और चंद्रशेखर अग्रवाल को 47,297 मत. इसी तरह लगातार बढ़त बनाते हुए संजीव सिंह को दसवें और अंतिम राउंड के बाद 1,14,362 और चंद्रशेखर अग्रवाल को 82,460 मत मिले और 31,902 मतों के बड़े अंतर से चंद्रशेखर अग्रवाल को मात दी है. इसके साथ ही धनबाद को एक नया मेयर मिल गया है और शहर की सियासत में नया अध्याय शुरू हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.