Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

यूं ही सफाई में No-1 नहीं है Indore…सफाईकर्मियों की छुट्टी के दौरान कलेक्टर ने लगाई झाड़ू

27

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में बुधवार को सफाई कर्मियों के अवकाश के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों और सरकारी अफसरों समेत समाज के अलग-अलग तबकों के लोगों ने प्रमुख स्थानों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि गोगा नवमी के अगले दिन शहर के सफाई कर्मियों को हर साल सरकारी अवकाश दिया जाता है। शहर के हृदय स्थल राजबाड़ा चौराहे पर झाड़ू लगाने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्वच्छता इंदौर के लोगों की आदत बन चुकी है। सफाई कर्मियों के अवकाश के दौरान हमारी जिम्मेदारी है कि हम शहर को स्वच्छ बनाए रखें।”

अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थलों पर चलाए गए सफाई अभियान में सरकारी अधिकारियों के साथ ही स्थानीय विधायक और पार्षद भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की इस मुहिम में सामाजिक संस्थाओं और गैर सरकारी संगठनों ने भी भाग लिया। इंदौर, राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सात बार अव्वल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.