Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

क्या AI सीईओ की नौकरी छीन लेगा? सुंदर पिचाई ने कही चौंकाने वाली बात, जानिए भविष्य के वर्कप्लेस पर क्या है उनका आकलन

39

AI Vs CEOs Job: गूगल CEO सुंदर पिचाई का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि एक दिन CEO की कुर्सी भी AI संभाल सकता है. उन्होंने कहा कि CEO का काम AI के लिए “शायद सबसे आसान” भूमिकाओं में से होगा. हालांकि उन्होंने साथ ही चेतावनी भी दी कि AI अभी भी गलतियां करता है, इसलिए पूरी तरह निर्भर होना खतरनाक है. पिचाई ने साफ कहा कि AI से कुछ नौकरियां खत्म होंगी, कुछ बदलेंगी और लोगों को खुद को नए दौर के हिसाब से ढालना पड़ेगा.

AI से CEO तक की नौकरी पर खतरा?

सुंदर पिचाई ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि AI आने वाले समय में “कंप्लेक्स” टास्क आसानी से कर सकेगा और यूजर की जगह पर एक एजेंट की तरह काम करेगा. उन्होंने कहा कि एक दिन AI CEO की भूमिका भी निभा सकता है, जो उनके मुताबिक “सबसे आसान कामों में से एक” साबित हो सकता है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि CEO के कौन से काम AI बेहतर तरीके से कर पाएगा, लेकिन उन्होंने माना कि AI बहुत सी नौकरियां खत्म करेगा और कई को बदल देगा. पिचाई के अनुसार लोगों को इस ट्रांजिशन के लिए तैयार रहना होगा.

AI को लेकर पिचाई की चेतावनी

पिचाई ने यह भी कहा कि AI की पूरी क्षमता खुलने में अभी समय है और कई हिस्सों में अभी काफी सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि AI मॉडल अभी भी गलतियां करते हैं और उन पर पूरी तरह भरोसा करना सही नहीं है. पिचाई ने उदाहरण देते हुए कहा कि AI किसी स्टॉक में निवेश या मेडिकल ट्रीटमेंट जैसे बड़े फैसलों में मार्गदर्शन दे सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय लेते समय सावधानी जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट की तरह AI में भी ओवर-इंवेस्टमेंट का दौर है, लेकिन आखिर में इसका प्रभाव उतना ही बड़ा होगा.

क्या गूगल भी सुरक्षित है? कंपनी पर AI के प्रभाव की चर्चा

सुंदर पिचाई का कहना है कि AI का असर किसी पर भी रुकने वाला नहीं है और “कोई भी कंपनी इससे अछूती नहीं है, गूगल भी नहीं”. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में अभी कुछ जगह निवेश का स्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ रहा है, लेकिन तकनीक का लंबा भविष्य मजबूत है. पिचाई ने जोर देकर कहा कि गूगल अपनी “फुल स्टैक टेक्नोलॉजी” के कारण AI के उतार-चढ़ाव को झेलने के लिए तैयार है. साथ ही उन्होंने दोहराया कि AI मॉडल की गलतियों से बचने के लिए गूगल सर्च जैसे विश्वसनीय साधन जरूरी बने रहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.