बिलासपुर में अरपा तट पर छठ पूजा की तैयारी, समिति ने कहा- एशिया के सबसे बड़े छठ घाट में होगा भव्य आयोजन
बिलासपुर: छठ पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. बिलासपुर में भी सबसे बडे तोरवा छठ घाट पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच और भोजपुरी समाज की ओर से बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कार्यक्रम को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. छठ पर्व 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. 4 दिवसीय छठ महापर्व को इस वर्ष बिलासपुर में अब तक का सबसे भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन बनाने का संकल्प लिया है. समिति ने बताया कि, इस साल करीब 60 हज़ार श्रद्धालु जुटेंगे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.