Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

चास में सियासी जंग: नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार!

36

बोकारोः जिला के चास नगर निगम में होने वाले चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा कांग्रेस और भाजपा में घमासान मचा हुआ है. दोनों दल अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने के लिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. भाजपा और कांग्रेस पर जारी जुबानी जंग का जवाब देते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा असम में हैं. क्योंकि चुनाव होने वाले हैं नहीं तो वह भी झारखंड पहुंच जाते.

भाजपा नेताओं का झारखंड में आने का कोई फायदा नहीं- राजेश ठाकुर

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री झारखंड विधानसभा में आए थे इसके अलावा भाजपा के तमाम केंद्रीय मंत्री और यहां तक कि प्रधानमंत्री भी आये, मगर उसका कोई फायदा नहीं हुआ. उसके बाद भाजपा को यह अहसास हो गया कि झारखंड में जाने का कोई फायदा नहीं है.

राजेश ठाकुर ने कहा कि इसलिए अरुण सिंह को अकेले ही धकेल दिया और हिमंता बिस्वा सरमा असम में फंसे हैं नहीं तो दोनों यहीं दिखाई देते. मैं कह सकता हूं कि एक दो दिन मे कोई न कोई केंद्रीय मंत्री भी चास में नजर आएगा. क्योंकि उनको पता है कि राजेश ठाकुर, मंजूर अंसारी, जमील अख्तर और अन्य कांग्रेस नेताओं ने संकल्प ले लिया है, इसलिए उस संकल्प को झुठलाने के लिए और गलत बताने के लिए वो एक से दो दिन में यहां आएंगे.

कांग्रेस की यह दुर्गति अहंकार के कारण हुई- अमर कुमार बाउरी

भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत की राजनीति से जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि वैसे कांग्रेस के लोगों के इसी तरह के भाषणों एवं अहंकार के कारण यह दुर्गति हुई है. अमर बाउरी ने कहा कि उन्हें अपनी सरकार की कमियां नहीं दिखती हैं. वह हमेशा दूसरों की खामियां निकालने में लगे रहते हैं.

कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान जारी है- अमर बाउरी

अमर बाउरी ने कहा कि असम में कांग्रेस के एक बड़े नेता, जो वहां एक स्तंभ के रूप में थे बोरा साहब, भाजपा में शामिल हो गए हैं और उनकी रही सही कमी भी वहां समाप्त हो गई है. पूरे देश में जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान शुरू कर ही दिया है. झारखंड में आपके लिए थोड़ी अनुकूलता है तो आप उसका आनंद लीजिए, जिस दिन जनता हिसाब करना शुरू करेगी उस दिन आप भी कहीं हाशिए पर बैठे दिखाई देंगे. चुनाव का समय अब नजदीक आ गया है, जनता किसे अपना मेयर चुनेगी यह समय आने के बाद तय हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.