Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

11 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, फोन, लैपटॉप, टीवी सब कुछ मिलेगा सस्ता

25

 घर के लिए नया सामान या फिर खुद के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप लोगों के लिए जल्द फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होने वाली है. फ्लिपकार्ट ऐप पर सेल के लिए लगे बैनर से तारीख का खुलासा हो गया है. 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली सेल कितने दिनों तक लाइव रहेगी, फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये जरूर पता चला है कि फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी.

अगर आप सेल का अर्ली एक्सेस चाहते हैं तो आपको Flipkart Black मेंबरशिप के लिए 1249 रुपए खर्च करने होंगे, इस कीमत में आपको एक साल की मेंबरशिप मिल जाएगी. Flipkart Sale 2025 के लिए इस बार एसबीआई के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब ये है कि सेल के दौरान खरीदारी करते वक्त एसबीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

आप एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों पर एडिशनल छूट का फायदा उठा सकते हैं. सेल के दौरान प्रोडक्ट्स और बैंक कार्ड पर छूट के अलावा आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए भी एडिशनल सेविंग कर पाएंगे. यही नहीं, ग्राहकों की सुविधा के लिए सेल के दौरान बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी.

Flipkart Offers: सस्ते मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स

सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक्स, टैबलेट, होम अप्लायंसेज समेत हजारों प्रोडक्ट्स पर छप्परफाड़ डिस्काउंट मिलेगा. इस अपकमिंग सेल के लिए अलग से पेज तैयार किया गया है जिसे देखने से पता चला है कि सेल के दौरान iPhone 16, 4K अल्ट्रा एचडी टीवी, Apple Macbook M2, Apple Watch S10, Samsung S24, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को सस्ते में खरीद पाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.