Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फोन पर रहती थी बिजी, पति ने कुल्हाड़ी से काटा पत्नी का सिर… खुद को भी लगाई आग

55

पति-पत्नी के बीच विवाद होना आम बात हैं. लड़ाई-झगड़े के बाद आपस में बात न करना भी एक आम बात ही है लेकिन अगर यही आपसी लड़ाई एक दूसरे की जान तक उतर आए तो क्या? राजस्थान भी ऐसी घटनाओं का केंद्र रहा है, जहां हत्या की घटनाएं आए दिन होती रहती है. आदिवासी इलाकों में लगातार पति-पत्नी के विवादों में हत्या की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर एक घटना ने सभी को हिला दिया है. पत्नी के फोन पर अधिक बिजी रहने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर काट दिया.

आरोपी पति ने घटना को तब अंजाम दिया जब वह गहरी नींद में सो रही थी. इसी दौरान पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. जैसे ही आरोपी ने हमला किया पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी. जिसके बाद पति ने भाग कर खुद को भी आग लगा ली. पूरी घटना में पत्नी की मौत हो गई वहीं आरोपी पति बुरी तरह से झुलस गया.

गहरी नींद में थी पत्नी तब किया हमला

यह घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र की है जहां रात 3 बजे के करीब एक पति ने अपनी गहरी नींद में सोई पत्नी पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया. पति ने इस तरह वार किए की पत्नी का सिर ही कट गया. एक बार कुल्हाड़ी मारने के बाद आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने दो और बार वार किया.

दानपुर थाना अधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार पुनिया खेड़ी के रहने वाले 45 साल के राजू और उसकी पत्नी नानी के बीच मोबाइल चलाने की बात को लेकर काफी दिनों से झगड़ा हो रहा था. इसको लेकर पति राजू काफी नाराज था. जब पति-पत्नी और 5 साल का बेटा सो गया, तो इसी बीच 3 बजे आरोपी राजू उठा और गहरी नींद में सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसका सिर काट दिया. पुलिस ने बताया कि जब आरोपी पति ने पत्नी के सिर पर वार किया तो पत्नी चिल्लाई, इस दौरान उनका एक 5 साल का बेटा उठ गया और तभी आरोपी राजू घर से बाहर भागा.

आरोपी पति ने खुद को भी लगाई आग

आरोपी ने घर से कुछ दूरी पर घास के बाड़े में कूद कर खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की. जब उसके पैर जलने लगे तो वह चीखने लगा. इससे आसपास के लोग जाग गए. आसपास के लोगों ने आरोपी राजू को घास के बाड़े से बाहर निकाला और अंदर कमरे में देखा तो पत्नी भी गंभीर अवस्था में पड़ी हुई थी.

पत्नी की मौत, पति का चल रहा इलाज

घायल अवस्था में पत्नी और पति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पत्नी नानी ने दम तोड़ दिया. वहीं आरोपी राजू का भी इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि हमले में काम में ली जाने वाली कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है .परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने पर पुलिस ने मृतक नानी का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा है और आरोपी राजू की स्थिति सही होने पर पुलिस बयान लेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.