Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

राजनीति से संन्यास की खबरों के बीच भावुक हुए कमलनाथ, बोले- यह मुझे विदा करना चाहते हैं, मै भी..

50

भोपाल: राजनीति से संन्यास की खबरों के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह मुझे विदा करना चाहते हैं, मैं भी अपने आप को आप पर थोपना नहीं चाहता, यह आपकी मर्जी है आपके ऊपर है। पूर्व सीएम बुधवार को अपने छिंदवाड़ा दौरे के दूसरे दिन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हर्रई पहुंचे। जहां उन्होंने चौरई विधानसभा के चांद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान वे मंच पर भावुक हो गए।

दरअसल, कमलनाथ इससे पहले आखिरी सांस छिंदवाड़ा में जनता की सेवा करने की बात कहते थे, वही आज उन्होंने चांद में नया बयान दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, अगर आप कमलनाथ को विदा करना चाहते हैं तो यह आपकी मर्जी है। मैं अपने आप को आप पर थोपना नहीं चाहता। बीजेपी बहुत मजबूती से आक्रामक प्रचार कर रही है, लेकिन डरिएगा मत। यह सब इनका दिखावा होता है। आपको भाजपा वाले भड़काने आएंगे। तरह-तरह की अफवाहें फैलाएंगे कि कमलनाथ भाजपा में आ रहे हैं। कभी मैंने नहीं कहा कि मैं भाजपा में जा रहा हूं। क्या मैं पागल हो गया हूं। इन सब बातों से आपको सावधान रहना है। आखिरी सांस तक मैं छिंदवाड़ा को समर्पित रहा हूं। मुझे बेरोजगार नौजवानों की चिंता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.