लुधियाना : पहाड़ों में बढ़ी बर्फबारी और उत्तर दिशा से चली ठंडी हवाओं के कारण पंजाब का मौसम पूरी तरह बदल गया है। कल से चली तेज हवाओं के बाद लुधियाना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
शहर में अब सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की जा रही है। लोगों ने पंखे और एसी बंद कर दिए हैं, जबकि बाजारों में ऊनी कपड़ों की खरीदारी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। गर्मी का असर अब लगभग खत्म हो चुका है और अक्टूबर की शुरुआत में ही सर्दी ने दस्तक दे दी है, जिससे माहौल में ठंडक और ताजगी महसूस की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.