Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Punjab में सेफ स्कूल वाहन नीति : सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश, अभिभावकों से की ये अपील

23

जालंधर/चंडीगढ़: स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने सेफ स्कूल वाहन नीति को पूरे राज्य में जोर-शोर से लागू किया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि स्कूल वाहनों की सख्त निगरानी और सेफ स्कूल वाहन नीति को लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। डा. बलजीत कौर ने बताया कि 2022 से जुलाई 2025 तक, पंजाब भर में कुल 13,819 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 4,351 वाहनों के चालान काटे गए और 87 वाहनों को जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि सर्दी और धुंध के मौसम को ध्यान में रखते हुए, अगस्त महीने में एक विशेष ड्राइव चलाई गई, जिसके दौरान 1,486 स्कूल वाहनों की जांच की गई और 561 चालान जारी किए गए। खास तौर पर, इस मुहिम के दौरान 187 स्कूलों में भी जांच की गई।

नीति के नियमों की जानकारी देते हुए, डा. बलजीत कौर ने निर्देश दिए और कहा कि सभी स्कूल वाहन पीले रंग के होने चाहिए, उनमें कार्यशील आपातकालीन निकास द्वार होना चाहिए, सभी सीटें आगे की ओर होनी चाहिए, टैम्पर-प्रूफ स्पीड गवर्नर लगे होने चाहिए और दरवाजा खुलते ही हैजर्ड लाइट अपने आप जलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों के पास अपडेटेड आर.सी., बीमा, फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट होना चाहिए। ड्राइवर व कंडक्टर के पास वैध लाइसैंस, मैडीकल फिटनेस रिपोर्ट और कम-से-कम 5 साल का ड्राइविंग अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने आगे बताया कि इस नीति के तहत सामाजिक सुरक्षा विभाग ने शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त समिति बनाई है, जो स्कूल वाहनों की निगरानी करती है और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

डा. बलजीत कौर ने ज़ोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हरसंभव कदम उठाया जा रहा है ताकि बच्चों का स्कूल जाना सुरक्षित, सुखद और जोखिम-रहित बना रहे। उन्होंने कहा कि राज्य का हर नागरिक स्कूल वाहनों से जुड़ी किसी भी सुरक्षा समस्या की सूचना जिला चाइल्ड प्रोटैक्शन यूनिट, चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी या चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 को दे सकता है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं स्कूल वाहनों में बैठाएं, जो सेफ़ स्कूल वाहन नीति के नियमों का पालन करते हैं। सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए, डा. बलजीत कौर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पंजाब सरकार की मुहिम बच्चों की जिंदगियों की रक्षा करने और हर स्कूल यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.