Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

LinkedIn यूज़र्स ध्यान दें: AI के लिए आपका डेटा इस्तेमाल करने जा रहा है प्लेटफॉर्म, प्राइवेसी सेटिंग में तुरंत करें ये बदलाव

23

LinkedIn पर आपने भी अकाउंट बनाया हुआ है तो आज की ये खबर खास आप लोगों के लिए है. आज यानी 3 नवंबर से Microsoft का प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन अपने एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए आप लोगों का डेटा का इस्तेमाल करने लगेगा. कंपनी ने अपने टर्म्स ऑफ सर्विसेज को अपडेट करने का फैसला लिया है, प्लेटफॉर्म पर एआई पावर्ड फीचर्स की ट्रेनिंग के लिए कंपनी न केवल आपकी प्रोफाइल डिटेल्स बल्कि पब्लिक पोस्ट का भी इस्तेमाल करेगी.

यहां गौर करने वाली बात यह है कि टारगेटेड एडवरटाइजिंग के लिए इस डेटा को Microsoft और इसकी सहयोगी कंपनियों के साथ भी शेयर किया जा सकता है. राहत की बात यह है कि कंपनी आपके प्राइवेट मैसेज को एआई ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं करेगी, इसका मतलब आपके मैसेज सुरक्षित हैं.

क्यों LinkedIn कर रही डेटा का इस्तेमाल?

LinkedIn ने अपने सर्विस पेज पर जानकारी दी है कि 3 नवंबर 2025 से हम कुछ क्षेत्रों में यूजर्स के कुछ डेटा का इस्तेमाल कंटेंट जेनरेट करने वाले एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए करेंगे जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा और आप लोगों को प्लेटफॉर्म पर बेहतर अवसरों (opportunities) के साथ जोड़ने में मदद करेगा.

इस पेज पर ये जानकारी दी गई है कि यूजर्स के पब्लिक पोस्ट और प्रोफाइल ही केवल इस काम के लिए इस्तेमाल होगी, इस काम के लिए आपके प्राइवेट मैसेज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इसके अलावा ये भी कहा गया है कि अगर आप नहीं चाहते हैं कि हम आपके डेटा का इस्तेमाल करें तो आप सेटिंग्स में जाकर ऑप्ट आउट भी कर सकते हैं.

इन देशों के यूजर्स होंगे प्रभावित

यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया, यूरोपियन यूनियन (EU), कनाडा, स्विट्जरलैंड और हॉन्गकॉन्ग के यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा. भारत में भी लिंक्डइन प्रोफाइल को डिफॉल्ट रूप से एआई ट्रेनिंग डेटा के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसका मतलब है कि जिन भारतीय यूजर्स ने संबंधित डेटा-शेयरिंग सेटिंग्स को ऑप्ट-आउट नहीं किया है, उनका प्रोफाइल डेटा बिना जानकारी के लिंक्डइन के एआई मॉडल में सुधार लाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है.

ऐसे बचें

LinkedIn अकाउंट लॉग-इन करें, इसके बाद लेफ्ट साइड में दिख रही प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें. इसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें, यहां आपको डेटा प्राइवेसी ऑप्शन दिखाई देगा. इस ऑप्शन पर टैप करें.

डेटा प्राइवेसी सेक्शन में आपको Data for Generative AI Improvement ऑप्शन दिखेगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें.

इस ऑप्शन पर टैप करने के बाद आपको दिखेगा कि ये फीचर पहले से ही ऑन है, अगर आप नहीं चाहते हैं कि LinkedIn आपके डेटा का इस्तेमाल करे तो इस फीचर को बंद करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.