Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा Haryana Drug Crisis: हरियाणा में नशा तस्करी के मामलों में 81% का उछाल, महज 45 दिनों में 29 केस दर्ज;... Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क... SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में अकाली सरकार बनने पर मिलेगी ₹3100 बुढ़ापा ...

मूर्ति पूजन के दौरान गोलियों से भूना युवक, दहशत में लोग

3

लुधियाना: शहर में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब मूर्ति पूजन के दौरान नशा तस्करों ने खुलेआम फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पिता के सामने ही बेटे को गोलियों से भून डाला। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोनू कुमार निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मोनू लुधियाना में किराने की दुकान चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा स्थल पर अचानक हमलावर पहुंचे और मोनू पर ताबड़तोड़ 3 से 4 राउंड गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही मोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

युवक को बचाने के लिए जैसे ही उसका मामा बीच में आया, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मामा बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोनू के परिवार ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में लंबे समय से हेरोइन का कारोबार चल रहा है। परिवार के अनुसार, इस गिरोह का सरगना पप्पू है, जो बिहार से रहकर पूरा नेटवर्क चला रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आरोपी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं और उनके पास अवैध हथियार मौजूद हैं। नशे के कारोबार पर मोनू की आपत्ति के चलते ही उसकी हत्या की गई।  इलाके के लोगों ने बताया कि पुलिस को बार-बार शिकायतें करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब खुलेआम फायरिंग से एक युवक की जान चली गई और परिवार उजड़ गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.