Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

जुकाम में बंद नाक से हो गए हैं परेशान, मिनटों में राहत दिलायेंगे ये घरेलू नुस्खे

41

 धूल-मिट्टी , एलर्जी और मौसम का बदलना अक्सर नाक बंद करने जैसी समस्याएं लेकर आता है. नाक बंद होने पर सांस लेने में काफी दिक्कट होती है. साथ ही सिर दर्द की शिकायत होने लगती है. रात को तो ये समस्या और बढ़ जाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति सो भी नहीं पाता है और नींद पूरी नहीं हो पाती. बच्चा हो या बड़ा बंद नाक की समस्या हर किसी को परेशान करती है, जिससे जल्द से जल्द राहत पाना ही बेहतर है.

मार्केट में बंद नाक को खोलने के लिए इंहेलर और दवाईयां आती हैं. लेकिन घर में ही कुछ घरेलू नुस्खें अपनाकर इससे राहत पाई जा सकती है. ये नुस्खे आसान भी होते हैं और असरदार भी. तो अगर आप भी बंद नाक से परेशान और रातों को ठीक से सो नहीं  पा रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बंद नाक को खोलने के कुछ असरदार दादी-नानी के नुस्खें बताने जा रहे हैं.

सरसों का तेल दिलाएगा राहत

आयुर्वेद में सरसों के तेल को बंद नाक खोलने के लिए काफी असरदार बताया जाता है. आप नाक में कुछ बूंदे सरसों के तेल की डालें. या फिर सरसों के तेल में अदरक डालकर पका लें और फिर इसका इस्तेमाल करें. इसके अलावा आप उंगली में सरसों का तेल लगाकर उसे सूंघ भी सकते हैं. इससे बंद नाक से बहुत जल्दी आराम मिलता है.

अजवाइन की पोटली का करें यूज

अजवाइन में एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम में राहत दिलाने में मददगार है. अगर आपकी नाक बंद है तो ये इससे भी राहत दिलाता है. आपको बस अजवाइन को तवे पर हल्का से भूनना है और इसकी एक पोटली बना लेनी है. इस पोटली सूंघने से भी बंद नाक से जल्दी राहत मिलती है.

स्टीम लेना भी फायदेमंद

बंद नाक के लिए स्टीम लेना एक सबसे कारगार तरीकों में से एक है. अमूमन लोग सर्दी-जुकाम में स्टीम लेते हैं. ये जुकाम को कम कर बंद नाक को खोलने में मदद करता है. आप चाहें तो गर्म पानी में विक्स या नीम की पत्तियां भी मिला सकते हैं. आप रात को सोने से पहले कुछ देर स्टीम लेंते हैं तो बंद नाक खुल जाएगी और सोने में कोई दिक्कत नहीं आएगी.

बॉडी को रखें हाइ़ड्रेटिड

बंद नाक होने के पीछे की वजह बॉडी में हाइड्रेशन की कमी भी हो सकती है. ऐसे में जुकाम के वक्त पूरे दिन में कितना लिक्विड ले रहे इस पर भी ध्यान दें. बॉडी हाइड्रेट रहने से जुकाम जल्दी कम होता है और बंद नाक की समस्या से भी राहत मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.