Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

मैं सिर्फ मुसलमान औरत नहीं, हिंदुस्तान की मुसलमान औरत हूं… शाह बानो केस से प्रेरित फिल्म का टीजर जारी, इमरान हाशमी-यामी गौतम आमने-सामने

35

डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा ने इमरान हाशमी और यामी गौतम के साथ ‘हक’ के नाम से एक फिल्म बनाई है, जो 1985 की सच्ची कहानी से प्रेरित है. ये कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें यामी गौतम एक मुस्लिम महिला के रोल में अपने हक की लड़ाई लड़ती दिखेंगी. 23 सितंबर को इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है.

टीजर में दिखाया गया है कि इमरान हाशमी अहमद खान का किरदार निभा रहे हैं और यामी गौतम उनकी पत्नी शाजिया बानो के रोल में हैं. अहमद अपनी पत्नी को तलाक दे देता है और मेंटेनेंस देने से इनकार करता है. उसके बाद शाजिया अपना हक पाने के लिए आवाज बुलंद करती हैं. इस टीजर में यामी के कई डायलॉग्स हैं.

यामी गौतम के डायलॉग्स

एक सीन में वो कहती हैं, “हम सिर्फ शाजिया बानो हैं और हमारी लड़ाई सिर्फ एक ही चीज की रही है, हमारा हक.” एक दूसरे सीन में दिखाया गया है कि कोई शाजिया को सलाह देता है कि इस मामले के लिए उन्हें काजी के पास जाना चाहिए थे. इसपर वो जवाब में कहती हैं, “अगर हमारे हाथों किसी का खून हो जाए तो भी क्या आप यही कहेंगे कि हम कहीं और जाएं.” एक सीन में यामी कहती हैं, “हम सिर्फ मुसलमान औरत नहीं, हिन्दुस्तान की मुसलमान औरत हैं. इसी मिट्टी में पले-बढ़े हैं. इसलिए कानून हमें भी उसी नजर से देखे, जैसे बाकी हिंदुस्तानियों को देखता है.”

शाह बानो के हक में आया था फैसला

दरअसल, ऐसा ही मामला शाह बानो नाम की महिला के साथ हुआ था, जिसके बाद वो अपना हक पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई थीं. 1985 में कोर्ट ने उनके हक में फैसला सुनाया था. देशभर में इस मामले की काफी ज्यादा चर्चा हुई थी. टीजर में भी दिखाया गया कि ये मामला देश का मामला था. इमरान कोर्ट में कहते हैं, “क्या शरीयत का मामला अब कोर्ट में डिस्कस होगा.” इसपर उन्हें जवाब मिलता है, “ये अब आपका पर्सनल मामला नहीं रहा, पूरा मुल्क इसमें आने वाला है.” ये फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.