Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Education News: नॉन डीईटी और डीईटी के जरिए होंगे पीएचडी एडमिशन, जानिए पूरी प्रक्रिया और शेड्य... Giridih Police Action: एसपी के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस, बंधक बनाए गए प्रेमी जोड़े क... PM Shri School Tilmi: पिकनिक से लौटने के बाद बीमार पड़े छात्र, गांवों में घर-घर मेडिकल सर्वे शुरू Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज...

क्रिकेटर युवराज सिंह से ED की पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?

38

रॉबिन उथप्पा के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी सवाल-जवाब के लिए ED के मुख्यालय पहुंचे. युवराज सिंह 23 सितंबर को ED के दफ्तर पहुंचे. युवराज को अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है. इसे लेकर भारत के दिग्गज क्रिकेटर को ED ने नोटिस भी भेजा था. प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर अपनी जांच तेज कर दी है. इस केस में अब तक कई क्रिकेटरों और बॉलीवुड सितारों से पूछताछ की जा चुकी है. वहीं कई ऐसे नाम हैं, जिन्हें अभी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. ED इन हस्तियों से ऐप के प्रमोशन, संपर्क स्रोत और पैसों के बारे में जानकारी लेना चाहती है.

ED की युवराज सिंह से पूछताछ

युवराज सिंह अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े रहे हैं. यही वजह है कि ED ने उन्हें 23 सितंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेश दिया था. सूत्रों के मुताबिक, ED को शक है कि सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट्स ने इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान निवेशकों को हुआ है. युवराज सिंह तो तलब करने के बाद ED अब उनसे सट्टेबाजी एप से जुड़े उनके लिंक, किसने उन्हें संपर्क किया था, उनके पैसों का भुगतान कैसे हुआ था, उन सबके बारे में जानकारी जुटाना चाहेगी.

युवराज से पहले इन क्रिकेटरों से भी पूछताछ

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के सामने पेश होने वाले युवराज सिंह या उनसे पहले रॉबिन उथप्पा कोई पहले क्रिकेटर नहीं है. उनसे पहले शिखर धवन और सुरेश रैना से भी इस मामले में पूछताछ किया जा चुका है. युवराज सिंह से पहले रॉबिन उथप्पा, शिखर धवन और सुरेश रैना से प्रमोशनल गतिविधियों और भुगतान के स्रोतों पर घंटों सवालों का सामना करना पड़ा था.

क्या है 1xBet ?

1xBet की बात करें तो ये एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जो भारत में गैर-कानूनी तरीके से संचालित हो रहा है. भारतीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए ये प्लेटफॉर्म अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में लिप्त है. ED ने इस प्लेटफॉर्म के वित्तीय लेन-देन, कर चोरी और डेटा सुरक्षा उल्लंघनों की जांच शुरू की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.