Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शहर में भरे गोदाम में भीषण आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

16

बटाला : पुलिस लाइन रोड स्थित भुल्लर पैलेस स्ट्रीट के सामने उत्तम नगर में इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम के मालिक परमजीत सिंह ने बताया कि यह उनकी “स्टार इलेक्ट्रो वर्ल्ड” नाम की दुकान है, जो गुरदासपुर रोड स्थित भाइयों दी हट्टी के सामने स्थित है।

उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें फोन आया कि गोदाम में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने अनुमान लगाया कि लगभग 24 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नीरज शर्मा के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही बटाला विधायक शैरी कलसी के छोटे भाई और आप नेता अमृत कलसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के साथ अपना दुख साझा किया और हर संभव मदद देने का वादा किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.