Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

गुरु मार्गी: साल 2023 साथ ले जाएगा 5 राशियों का दुख, 1 जनवरी से खुलेंगे सफलता के मार्ग

51

इंदौर। 31 दिसंबर 2023 की सुबह 07.08 मिनट पर बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होंगे। गुरु की यह स्थिति उन समस्याओं और बाधाओं से मुक्ति दिलाएगी। जिसका सामना वक्री अवस्था के दौरान करना पड़ था। गुरु ग्रह को राशिचक्र पूरा करने में बारह साल लगते है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। जब भी कोई ग्रह मार्गी होता है तो वह सकारात्मक प्रभाव प्रदान करता है।

मेष राशि

गुरु आपके लग्न भाव में मार्गी होंगे। इससे आपको संदेह से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। मेष राशि के जातक महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा। इस अवधि में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। वजन बढ़ सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा।

मिथुन राशि

वैवाहिक और पेशेवर जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। जिन जातकों को प्रमोशन का इंतजार है। अब इसकी उम्मीद कर सकते हैं। अगर भाई-बहनों के साथ रिश्तों में कुछ मनमुटाव चल रहा है, तो उससे मुक्ति मिलेगी। आपका संचार कौशल प्रभावशाली होगा।

कर्क राशि

गुरु आपके जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करेगा। जो जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी होगी। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगा। बचत और बैंक-बैलेंस में वृद्धि देखने को मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को गुरु ग्रह राहत प्रदान करेगा। स्वास्थ्य और व्यक्तिगत समस्या का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में कोई मतभेद है तो दूर हो जाएंगे। जिन माता-पिता को बच्चे की वजह से परेशानी झेलना पड़ रही थी। अब उससे राहत मिलेगी। संतान की बुरी संगत दूर होगी और पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का प्यार मिलेगा। अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.