Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

चुनाव से पूर्व मां गंगा की गोद में ऋषिकेश पहुंचे सीएम शिवराज, संतों से करेंगे मुलाकात

41

भोपाल, ऋषिकेश। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां वह परमार्थ निकेतन में एक दिवसीय प्रवास करके स्वामी चिदानंद सरस्वती समेत कई संतों से भेंटकर आशीर्वाद लेंगे।

गंगा तट पर किया पौधारोपण

मंगलवार सुबह सीएम शिवराज पुण्य सलिला गंगा के तट पर पहुंचे और अपने नियमित पौधारोपण संकल्प के तहत पौधा लगाया। शिवराज ने यहां पर क्रोटन का पौधा रोपा। इसके बाद वह गंगातट पर कुछ देर एकांत में बैठे रहे और चिंतन-मनन किया। सीएम शिवराज ने इसकी तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की और लिखा – माँ गंगा भारतीय संस्कृति का पुण्य प्रवाह; यही संस्कृति भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन करायेगी।

इससे पहले सोमवार को सीएम शिवराज के उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर उत्तराखंड सरकार की ओर से वित्त व संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया।

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफार्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा की। कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे पहाड़ी राज्य को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल कराने का संकल्प सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान हैं। शिवराज ने यह भी कहा कि इनवेस्टर समिट का आयोजन और उसके लिए देश ही नहीं, विदेश के भी उद्योगपतियों के साथ अभी तक करीब 39 हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन करना राज्य के विकास के लिए दूरगामी सोच का प्रतीक है।

बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद लेते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.