Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

समझौता करवा रहे सरपंच पर हमला, की जा रही ये मांग

3

पठानकोट : अक्सर गांवों में होने वाले छोटे-मोटे झगड़ों के बाद ग्राम पंचायत दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती है ताकि गांव में सब लोग एक साथ रहें, लेकिन जब समझौता कराने वाले पर ही हमला हो जाए, तो लोग किसका यकीन करेंगे। ऐसा ही मामला पठानकोट जिले के अजीतपुर गांव से सामने आया है। यहां देखा गया कि गांव के सरपंच द्वारा किसी झगड़े का समझौता करवाया जा रहा था पर इस दौरान एक शख्स द्वारा सरपंच पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। सरपंच को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अजीजपुर से एक मरीज आया है और उस पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है। फिलहाल, मरीज की हालत ठीक है और उसका इलाज चल रहा है। वहीं जब पीड़ित के साथ आए लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि गांव के प्रधान, जिन्हें लोग समझौते के लिए बुलाते हैं, उन पर हमला किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति किसी का राजीनामा करवाने गया था लेकिन वहां कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी गांव के प्रधान पर बिना वजह हाथ न उठा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.