Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

गांव दौड़ेगा 4G स्पीड में, मौसम की सटीक जानकारी से डिजिटल पेमेंट एक क्लिक में दूर

20

शिवपुरी: पिछले कुछ सालों से भारत में डिजिटल क्रांति का बोलबाला है. देश में डिजिटल क्रांति तेजी से हो रही है. भारत दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल और इंटरनेट मार्केट में से एक बन चुका है. अब 2026 तक देश के हर गांव में 4जी नेटवर्क पहुंचाने का लक्ष्य है. इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में पहुंच बनाना है. साथ ही लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के हर गांव में 2026 तक 4जी नेटवर्क पहुंचाने की बात कही है.

गांव में क्या होंगे 4जी नेटवर्क के फायदे
अगर 4जी नेटवर्क गांवों तक पहुंचता है तो यह ग्रामीणों और किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. 4जी नेटवर्क आने से किसानों को मौसम और मंडियों की सही जानकारी तुरंत मिल सकेगी. ऑनलाइन मंडी और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे. कोई भी फाइल तुरंत डाउनलोड हो सकेगी. इसके अलावा 4G नेटवर्क के गांव-गांव पहुंचने से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा. लेनदेन का काम आसानी से हो सकेगा. स्टार्टअप और छोटे कारोबार ऑनलाइन बिक्री कर पाएंगे, जिससे रोजगार के अवसर बनेंगे. पर्यटन के क्षेत्र में भी 4 जी नेटवर्क काफी फायदेमंद साबित होगा.

2026 में हर गांव में पहुंचेगा 4जी नेटवर्क
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर आए हैं. वह डाकघरों के आधुनिकीकरण अभियान के क्रम में बदरवास में निर्मित उप-डाकघर का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे. इसी क्रम में उन्होंने यह घोषणा की है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जून 2026 तक देश के हर गांव में फोर-जी नेटवर्क की सुविधा पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि, ”आज भारत में 120 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं और गांव-गांव तक फोर-जी की उपलब्धता ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी.”

खाद की रियल-टाइम मानिटरिंग
इस अवसर पर सिंधिया ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किए गए दो महत्वपूर्ण एमओयू की जानकारी दी. पहला एमओयू खाद की रियल-टाइम मानिटरिंग के लिए है, जिससे किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित होगी. दूसरा एमओयू ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए है, जिसके तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देकर गांव-गांव खाते खोलने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे वे हर माह 15 से 30 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर सकेंगी.

माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इसी क्रम में कोलारस जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लुकवासा के नवनिर्मित आधुनिक पंचायत भवन और वहां स्थापित की गई कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, ”हमारे पूर्वजों ने ही 100 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत की स्थापना की ओर कदम बढ़ाया था जो आज पूरे देश में देखने को मिल रहा है.” उन्होंने कहा कि, ”लुकवासा की सरपंच जिज्ञासा रघुवंशी ने मेरे प्रतिनिधि के रूप में जिस तरह से लुकवासा ग्राम पंचायत में विकास कार्य किए हैं उनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए.”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत टोंगरा-कूड़ा पडौदा-रूहानी दरगवां मार्ग का लोकार्पण किया. 14.20 किलोमीटर लंबी यह सड़क 9.09 करोड़ की लागत से निर्मित की गई है.” उन्होंने कहा कि, ”यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आदिवासी अंचल के जीवन में सम्मान, सुविधा और अवसर का नया द्वार है. इस मार्ग से कूड़ापाडोण, रूहानी, दरगवां सहित आसपास के 250 से अधिक घरों और लगभग 4,500 नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा. शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार तक समय पर पहुंच संभव होगी.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.