Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

GNDU के Students दें ध्यान, May 2025 के Exams के लिए बड़ी Update जारी

27

अमृतसरः गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा मई 2025 की परीक्षाओं के संबंध में अहम जानकारी जारी की गई है। विश्वविद्यालय के संबंधित कालेजो में होने वाली थ्यूरी व प्रैक्टिकल परीक्षाओं को फिर तय की तिथियों के अनुसार ये परीक्षाएं 16 मई से शुरू होंगी।

परीक्षाओं की डेटशीट जल्द ही विश्वविद्यालय की अधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध होगी। प्रोफैसर इंचार्ज (परीक्षाएं) प्रो. शलिनी बहन ने कहा कि सभी संबंधित कॉलेज और परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वैबसाइट gndu.ac.in से नई डेटशीट डाऊनलोड करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा का समय और केंद्र पहले वाले रहेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय की वैबसाइट के मुख्य पृष्ट पर भी उपलब्ध होगी।

प्रो. बहल ने बताया कि विश्विद्यालय के मुख्य परिसर, क्षेत्रीय परिसरों, यूनिवर्सिटी कॉलेज जालंधर और ए.एस.एस.एम. कॉलेज, मुकंदपुर में क्रैडिट आधारित मूल्यांकन  और ग्रेडिंग प्रणाली (सी.बी.ई.जी.एस.) के तहत मई, 2025 सैशन की सभी थ्यूरी व प्रैक्टिकल एंड-सैमेस्टर परीक्षाएं 17 मई तक स्थगित कर दी गई थी। शेष पेपर पहले जारी की डेटशीट के अनुसार 19 मई से करवाए जाएंगे। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें संबंधित विभागों द्वारा अलग से सूचित की जाएगी। परीक्षार्थी नवीनतम अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की वैबसाइट से नियमित संपर्क में रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.