Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

सिंधिया से जीतू के सवाल, बोले- आप मंत्री वोट चोरी करके बने या नहीं, BJP और PM मोदी क्यों घबरा रहे

6

ग्वालियर: ग्वालियर पहुंचे PCC चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए जा रहे वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदेश की जनता को जागरूक करने की कोशिश को समर्थन दिया और कहा कि कांग्रेस इस दिशा में कार्यक्रम बना रही है।

‘सिंधिया बताएं, वोट चोरी करके मंत्री बने या नहीं’ 
पटवारी ने कहा कि जगह-जगह रेलिया आयोजित की जा रही हैं, जिनमें हजारों कांग्रेसजन और आम लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर देश में वोट के अधिकार का विश्वास खत्म हो गया तो लोकतंत्र बचेगा कैसे। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जी ने देश की सेवा का मुद्दा उठाया है, जबकि मोदी और पूरी बीजेपी इसका जवाब देती है। चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए।’
पटवारी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री वोट चोरी से बने हैं तो देश का आम नागरिक सवाल पूछेगा। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी नेताओं पर तंज कसा कि उन्होंने चुनाव में अराजकता फैलाई और प्रशासन का दुरुपयोग किया। पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी के पास जो साक्ष्य हैं, उसका जवाब बीजेपी के पास होना चाहिए।

जेन-Z बयान पर पलटवार
बीजेपी ने राहुल गांधी पर जेन-Z युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया, जिस पर पटवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपने पाप छुपा रही है। उन्होंने 2014 से मोदी सरकार के अधूरे वादे गिनाए – रोजगार, अर्थव्यवस्था, किसानों की आय, गरीबी और भ्रष्टाचार को मिटाने के वादे पूरे नहीं हुए।

कांग्रेस में गुटबाजी पर टिप्पणी
पटवारी ने कमलेश्वर पटेल के पार्टी में गुटबाजी पर दिए गए बयान को सही ठहराया और कहा कि पार्टी में एकजुटता आनी चाहिए, नेताओं की चिंता बनी रहती है लेकिन सही दिशा में कदम उठाना जरूरी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.