Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

BJP विधायक ने दिग्विजय को कहा मौलाना, भड़के दिग्गी, बोले- भगवान सिद्धार्थ को सद्बुद्धि दे

24

रीवा: रीवा के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक सिद्दार्थ तिवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेता लगातार एक-दूसरे पर सार्वजनिक मंच और सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

सिद्दार्थ तिवारी का मंच से हमला
बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्दार्थ तिवारी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। सिद्दार्थ ने दिग्विजय सिंह को मौलाना कहकर संबोधित किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपने परिवार के संस्कारों के अनुरूप नहीं चलते। सिद्दार्थ ने कहा, ‘कांग्रेस की नीयत और चरित्र को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता। वे वही नेता हैं जो ओसामा जैसे आतंकवादी को ‘ओसामा जी’ कहकर बुलाते थे।’

दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पलटवार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा है कि ‘सिद्धार्थ मेरे पुत्र समान है। उनके परिवार से मेरे घनिष्ठ संबंध थे और रहेंगे। पुत्र ‘सपूत’ या ‘कपूत’ हो सकता है, लेकिन ‘पिता’ कभी ‘कुपिता’ नहीं हो सकता। प्रभु सिद्धार्थ को ईश्वर सदबुद्धि दें। जय सिया राम।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.